रकुल प्रीत की वेडिंग एनिवर्सरी के दिन रिलीज हुई फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी, एक्ट्रेस ने किया डबल सेलिब्रेशन
रकुल प्रीत सिंह इस वक्त सातवें आसमान पर हैं, और हो भी क्यों ना! एक तरफ वो जैकी भगनानी के साथ अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं, तो दूसरी तरफ उनकी नई फिल्म "मेरे हसबैंड की बीवी" को जबरदस्त प्यार और तारीफें मिल रही हैं। डबल सेलिब्रेशन का ये मौका रकुल के लिए और भी खास बन गया है, क्योंकि उनकी परफॉर्मेंस और फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने प्यार, खुशी और आभार जाहिर किया। एक तरफ वो जैकी भगनानी के साथ अपनी शादी के एक साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं, तो दूसरी तरफ उनकी नई फिल्म "मेरे हसबैंड की बीवी" को फैंस और क्रिटिक्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

रुकुल ने अपने इंस्टाग्राप पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में लिखा, "एक साल अनगिनत यादें और पूरी ज़िंदगी साथ बिताने का सफर बाकी है।" साथ ही उन्होंने हार्ट वाला इमोजी भी शेयर किया है।
रकुल प्रीत सिंह ने अंतरारा खन्ना के रूप में अपनी शानदार ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से सबका दिल जीत लिया है। उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा जा रहा है, और फैंस तो उन्हें फिल्म की "जान" तक कह रहे हैं। उनकी फ्रेश एनर्जी और दमदार एक्टिंग को देखकर दर्शक दीवाने हो रहे हैं, और हर कोई बस यही कह रहा है कि "रकुल ही फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट हैं।"
प्यार, हंसी और कामयाबी का ये परफेक्ट कॉम्बिनेशन रकुल प्रीत सिंह की जर्नी को और भी खास और इंस्पायरिंग बना रहा है। फिर चाहे पर्सनल लाइफ की खूबसूरत यादें हों या प्रोफेशनल लाइफ की शानदार उपलब्धियाँ, रकुल हर मोर्चे पर दिल जीतने में माहिर हैं। फैंस का प्यार जिस तरह बरस रहा है, ये एनिवर्सरी रकुल प्रीत सिंह के लिए हमेशा खास रहेगी, सिर्फ पर्सनल खुशी के लिए नहीं, बल्कि जबरदस्त प्रोफेशनल अप्रीसिएशन के लिए भी।












Click it and Unblock the Notifications