'फाइटर' को लेकर हुआ बड़ा बवाल, ऋतिक-दीपिका का लिपलॉक, मेकर्स को मिला लीगल नोटिस और......
Fighter Legal Notice: बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'फाइटर' इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। खबर है कि फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा गया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है और मूवी को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है लेकिन इसमें दिखाए गए किसिंग सीन को लेकर एक बड़ा बवाल खड़ा हो गया है।
'फाइटर' के मेकर्स को भेजा गया लीगल नोटिस
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के बीच फिल्माए गए लिपलॉक सीन को लेकर मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा गया है। आरोप है कि किसिंग सीन भारतीय वायुसेना के गरिमा को ठेस पहुंचाता है, क्योंकि ये रोमांटिक किसिंग सीन वायुसेना के यूनिफॉर्म में फिल्माया गया है।

असम के एयरफोर्स ऑफिसर ने भेजा नोटिस
फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद सहित इसके मेकर्स को ये नोटिस असम के एयरफोर्स ऑफिसर सौम्य दीप दास ने भेजा है। इस नटिस में कहा गया है कि किसिंग सीन इंडियन एयरफोर्स की छवि को धूमिल करने वाला है और साथ ही उसके सम्मान को नुकसान पहुंचाने वाला है। आपको बता दें कि जिस सीन को लेकर विवाद है उसमें दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन लिपलॉक करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही दोनों ने इंडियन एयरफोर्स का यूनिफॉर्म भी पहना हुआ है।
क्या लिखा है लीगल नोटिस में
एयरफोर्स ऑफिसर सौम्य दीप दास ने कहा है- हमारा यूनिफॉर्म सिर्फ एक कपड़ा नहीं है बल्कि ये हमारी ड्यूटी, निस्वार्थ सेवा और नेशलन सिक्योरिटी को लेकर हमारी अटूट प्रतिबद्धता का पावरफुल प्रतीक है। नोटिस में लिखा है- फिल्म में एयरफोर्स ऑफिसर्स को ऐसी गतिविधियां करते दिखाना उन हजारों एयरफोर्स ऑफिसर्स के बलिदान और समर्पण को कम करता है जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन दांव पर लगा दिया है।
'इंडियन एयरफोर्स की भावनाएं हुईं आहत'
लीगल नोटिस में लिखा गया है- इससे जनता को ये मैसेज जाता है कि इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर नहीं हैं और अपनी पर्सनल लाइफ की व्यस्तताओं को लेकर ज्यादा चिंतित हैं। इस नोटिस में ये भी कहा गया है कि इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर्स को इस तरह से गलत तरीके से पेश करना न सिर्फ इंडियन एयरफोर्स की भावनाओं को आहत करता है, बल्कि जनता में एयरफोर्स को लेकर जो सम्मान है उसे भी कम करता है।
'लीगल और सर्विस कंडक्ट का उल्लंघन'
एयरफोर्स ऑफिसर ने कहा हा- ये सीन कई सारे लीगल और सर्विस कंडक्ट कोड का उल्लंघन करता है। सबसे पहले तो ये इंडियन एयरफोर्टस एक्ट 1950 के सेक्शन 45-47 का उल्लंघन करता है जिसमें लिखा है कि कोई भी इस सर्विस की बदनामी नहीं कर सकता है। ऐसे में फिल्म से लिपलॉक के सीन को हटाने की मांग की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications