'मसीहा थे Khamenei, मैं सो नहीं पाई', बॉलीवुड एक्ट्रेस का खामेनेई की मौत पर शॉकिंग खुलासा, सामने रखा ऐसा सच
Farhana Bhatt On Khamenei: ईरान (Iran) के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की खबर ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गत 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए संयुक्त हवाई हमलों के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद 1 मार्च 2026 की सुबह ईरानी सरकारी मीडिया ने आधिकारिक तौर पर उनके निधन की पुष्टि की।
अली खामेनेई की मौत से मचा हंगामा
86 साल के अली खामेनेई लंबे समय से ईरान की सत्ता और नीतियों का प्रमुख चेहरा रहे थे। उनकी मौत की खबर सामने आते ही दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं। जहां कुछ देशों में इस खबर पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आईं, वहीं ईरान में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर शोक व्यक्त करते नजर आए।

क्यों रोने लगीं बिग बॉस 19 की रनर-अप फरहाना भट्ट?
-टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' से पहचान बनाने वाली फरहाना भट्ट ने भी इस खबर पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने खामेनेई को एक यादगार व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनका प्रभाव लोगों के दिलों में लंबे समय तक बना रहेगा।
-फरहाना भट्ट के मुताबिक इस घटना ने खासतौर पर कश्मीर के लोगों को गहरा सदमा पहुंचाया है। उन्होंने इमोशनल होते हुए बताया कि खबर सुनने के बाद वह पूरी रात सो नहीं पाईं और बेहद दुखी महसूस कर रही थीं। उनका कहना था कि कई लोगों के लिए खामेनेई एक प्रेरणास्रोत और मजबूत नेता की छवि रखते थे।
लाइव टीवी पर हुई जुबानी गलती बनी चर्चा का विषय
-इस बीच दो हफ्ते पहले ईरानी सरकारी टेलीविजन पर घटी एक घटना भी फिर से चर्चा में आ गई है। 1979 की इस्लामिक क्रांति की वर्षगांठ के कवरेज के दौरान एक रिपोर्टर से लाइव प्रसारण में बड़ी जुबानी गलती हो गई थी।
-रिपोर्टर का इरादा 'अमेरिका मुर्दाबाद' कहने का था लेकिन गलती से उसके मुंह से 'खामेनेई मुर्दाबाद' निकल गया था। इस घटना के बाद पत्रकार को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी थी। इस वाकये ने देश के भीतर बदलते जनमत और नेतृत्व को लेकर बढ़ती असंतुष्टि की चर्चाओं को भी हवा दी है।
घटता प्रभाव या बदलता दौर?
विश्लेषकों का मानना है कि चार दशकों से अधिक समय तक सत्ता में रहने के बावजूद हाल के वर्षों में अली खामेनेई की पॉपुलैरिटी को लेकर सवाल उठने लगे थे। करीब 9 करोड़ की आबादी वाले ईरान में राजनीतिक और सामाजिक बदलावों की मांग लगातार बढ़ रही थी। हालिया हमले में उनकी मौत के बाद अब क्षेत्रीय राजनीति और मध्य-पूर्व की शक्ति संतुलन पर बड़े असर की आशंका जताई जा रही है।
फरहाना भट्ट के प्रोजेक्ट्स
फरहाना भट्ट रिएलिटी शो बिग बॉस 19 में अपने मजबूत व्यक्तित्व के कारण चर्चा में रही थीं। शो में रनर-अप बनी थीं जबकि गौरव खन्ना विजेता बने थे। हाल ही में फरहाना भट्ट एक म्यूजिक वीडियो में सिंगर अमाल मलिक के साथ भी नजर आई हैं जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।












Click it and Unblock the Notifications