Farhan Akhtar के घर गुंजेगी किलकारी? पत्नी शिबानी दांडेकर हुईं शादी के 3 साल बाद प्रेग्नेंट, फैंस दे रहे बधाई
Farhan Akhtar Shibani Dandekar: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जी हां, जल्द ही एक्टर के घर किलकारी गुंजने वाली है। खबर है कि उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर प्रेग्नेंट हैं और इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान अख्तर और और उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर पिछले हफ्ते हिंदुजा अस्पताल गईं, और पपराजी सूत्रों ने पुष्टि की है कि वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। दोनों शादी के तीन साल बाद माता-पिता बनेंगे। हालांकि एक्टर की पत्नी शिबानी की उम्र 44 साल है, ऐसे में ये बड़ा सवाल है कि क्या प्रेग्नेंसी के लिए IVF का सहारा लेंगी?

फरहान अख्तर और उनकी पत्नी शिबानी की तरफ से अब तक प्रेग्नेंसी की खभर की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में इस पर कुछ भी कहना फिलहाल जल्दबाजी होगी। फरहान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह पहले भी पिता बन चुके हैं। शिबानी एक्टर की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम अधुना भवानी है। जिनसे शादी के 17 साल बाद वह अलग हो गए थे। कपल की दो बेटियां भी है, एक शाक्या और दूसरी अकीरा।
ये भी पढ़ें: सौतेले बेटे Farhan Akhtar पर शबाना आजमी ने लुटाया प्यार, जन्मदिन पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट
कहा जाता है कि फरहान अख्तर की पहली शादी में कुछ दिक्कतें आने लगी थी जिसकी वजह से उनका तलाक हो गया। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो, शिबानी से नजदीकी उनकी पहली पत्नी अधुना भवानी को पसंद नहीं आई। इस वजह से दोनों का तलाक हो गया। बता दें कि, साल 2018 में फरहान और शिबानी रिलेशनशिप में आ गई थे और फिर 2022 में उन्होंने शादी कर ली। अब खबर की मानें तो कपल शादी के तीन साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं। फिलहाल फैंस को इंतजार है कि कब कपल खुद ये गुड न्यूज देंगे।
फरहान अख्तर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अपनी आगामी फिल्म '120 बहादुर' में दिखाई देंगे, जिसे रजनीश 'रजी' घई निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म एक युद्ध आधारित ड्रामा है, जो 2025 में रिलीज होगी। इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Farhan Akhtar: 'आप सुपरस्टार हैं,' रोहित शर्मा को लेकर भावुक हुए फरहान अख्तर! कप्तान के लिए लिखा स्पेशल पोस्ट












Click it and Unblock the Notifications