IIFA 2022: फरदीन खान की 9 साल की बेटी डायनी ने किया ग्रीन कारपेट पर डेब्यू, वीडियो वायरल
फरदीन खान ने अपनी बेटी डायनी इसाबेला के साथ IIFA 2022 में एंट्री ली और ग्रीन कारपेट पर वॉक किया। पापा संग डायनी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
मुंबई, 6 जून: कई सालों तक फिल्मों से दूर रहे बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान IIFA 2022 में नजर आए हैं। खास बात ये है कि एक्टर ने अपनी बेटी डायनी इसाबेला के साथ एंट्री ली और ग्रीन कारपेट पर वॉक किया। इस दौरान डायनी काफी खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। फरदीन खान की क्यूट सी बेटी डायनी का ग्रीन कारपेट पर ये वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
क्यूटनेस के मामले में आगे हैं डायनी
वीडियो में फरदीन खान को ब्लैक कलर के सूट में देखा जा सकता है। उनकी बेटी ने प्रिंटेंड फ्रॉक पहना हुआ है, जिसमें वे काफी प्यारी दिख रहीं हैं। वीडियो में फरदीन खान को बेटी दियानी का हाथ पकड़े रेड कारपेट पर वॉक करते हुए देखा जा सकता है। दियानी क्यूटनेस के मामले में कई और स्टार किड्स को फेल करती दिख रहीं हैं।

मुमताज की बेटी संग रचाई शादी
बताते चलें कि फरदीन खान ने 14 दिसंबर 2005 को दिग्गज अभिनेत्री मुमताज की बेटी माधवानी के साथ शादी की थी। 11 दिसंबर 2013 को कपल को एक बेटी हुई, जिसका नाम उन्होंने डायनी इसाबेला रखा। डायनी के बाद 2017 में उनके बेटे अजरियस का जन्म हुआ।

हैंडसम दिखे फरदीन खान
गौरतलब है कि IIFA 2022 अबू धाबी में हुआ। इस अवॉर्ड शो में सिनेमा जगत के बड़े-बड़े सितारे पहुंचे, जिनमें सलमान खान, शाहिद कपूर, मनीष पॉल, सारा अली खान शामिल रहे। इनके अलावा छोटे सितारों को भी इस शो में देखा गया। इस इवेंट में बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान भी पहुंचे। फरदीन के लुक को फैंस की तरफ से खूब तारीफ मिली। ब्लैक पैंट-सूट, व्हाइट शर्ट और ब्लैक टाई पहने फरदीन खान अवॉर्ड शो में पहुंचे थे। उनका हेयरस्टाइल और लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा था।












Click it and Unblock the Notifications