'पहला नशा' की शूटिंग के दौरान अचानक पूजा बेदी की उड़ी थी स्कर्ट, फिर जो हुआ...फराह खान ने किया बड़ा खुलासा
Pooja Bed Skirt Flew: फराह खान की गिनती बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर में होती है। उन्होंने फिल्म सिकंदर' का गाना 'पहला नशा' को पहली बार कोरियोग्राफ किया था। अब इस गाने से जुड़ा फराह खान ने किस्सा साझा किया। फराह ने कहा कि गाने की शूटिंग के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
रेडियो नशा को दिए इंटरव्यू में फराह खान ने अभिनेत्री पूजा बेदी के साथ शूटिंग के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि पहला नशा गाने के लिए पूजा बेदी को एक कार पर खड़े होने के लिए कहा गया था और किसी स्टाफ को वहां पंखे की मदद से नीचे से उनकी स्कर्ट को उड़ाना था।

फराह खान ने इस किस्से को याद कर कहा कि, 'मैंने पूजा से कहा कि जब पंखा बंद हो जाए तो तुम अपनी स्कर्ट नीचे करना। जब पहला शॉट हुआ तो उस वक्त पूजा को अपनी स्कर्ट को नीचे करना था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और उनकी पूरी स्कर्ट उड़ गई। और पंखा पकड़े स्पॉट बॉय ने जो देखा उसके बाद वह बेहोश हो गया।'
फराह खान ने बताया कि पूजा बेदी बिंदास थीं। उन्होंने ऐसे रिएक्ट किया जैसे इस बात की कोई परवाह ही नहीं थी कि क्या हुआ। फराह खान ने भी खुलासा किया कि इस गाने को को पहले दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान करने वाली थीं। लेकिन बाद में ये प्रोजेक्ट फराह खान के पास आ गया। बता दें कि, फिल्म सिकंदर साल 1992 में रिलीज हुई थी और ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।
बता दें कि, पूजा बेदी ने बहुत जल्दी फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। साल 1994 में उन्होंने फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी। खबरें ये भी थी कि शादी करने के बाद एक्ट्रेस ने इस्लाम कबूल कर लिया था। हालांकि शादी के 12 साल बाद दोनों अलग हो गए थे। साल 2003 में पूजा बेदी ने तलाक का ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications