'अच्छा, मुझसे शादी कर लो 20 करोड़ दूंगी', फैन के प्रपोजल पर कार्तिक का मजेदार रिएक्शन
मुंबई, 11 मार्च: वैसे तो हर बॉलीवुड स्टार्स की अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, लेकिन इन सब में सबसे अलग जो एक्टर हैं, वो हैं कार्तिक आर्यन। बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन के लिए उनकी फैंस की दीवानगी जगजाहिर है, खासकर फीमेल फैंस की। कार्तिक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस को रिप्लाई भी देते हैं। ऐसे में अब उनकी एक पोस्ट पर उनकी एक फैन ने उनको शादी का बड़ा ऑफर डे डाला, जिसके सोशल मीडिया पर जमकर चर्चाएं हो रही है। शादी के ऑफर के बाद कार्तिक का रिप्लाई भी उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

फैन ने दिया कार्तिक को शादी का ऑफर
बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के गुड लुकिंग एक्टर्स में से एक हैं, जिनके लिए उनकी फीमेल फैंस की दीवानगी सबको पता है। लड़कियां उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करती हैं। यहां तक की कई फैंस ने तो उनका टैटू तक करवाया लिया है। ऐसे में अब कार्तिक की एक डाई हार्ट फैन ने उनको शादी का ऐसा ऑफर दिया, जिसको कार्तिक भी मना नहीं कर पाए।

"अच्छा, मुझसे शादी कर लो 20 करोड़ दूंगी"
दरअसल, कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सी बच्ची के साथ एक प्यारा का वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वो बच्ची के साथ वो काफी स्माइल करते दिखें। एक्टर की इस पोस्ट पर फैन ने जमकर रिएक्शन दिया। कमेंट बॉक्स में फैंस कार्तिक के लुक भी तारीफ कर रहे थे। इसी बीच एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि "अच्छा मुझसे शादी कर लो 20 करोड़ दूंगी।" जिसका रिप्लाई कार्तिक ने काफी कूल अंदाज में दिया।

कार्तिक ने काफी कूल अंदाज में दिया रिप्लाई
कार्तिक ने अपनी फैन को नाराज नहीं करते हुए उनका दिल रख लिया। और कमेंट का रिप्लाई करते हुए लिखा कब?। एक्टर का यह रिप्लाई अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। फैंस कार्तिक आर्यन के इस जवाब की जमकर तारीफें कर रहे हैं। कार्तिक के रिएक्शन पर फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि खेल गए। ऐसे में कार्तिक के इस रिप्लाई के बाद फैन दबाकर कमेंट करने लगे।

आने वाली है कई फिल्में
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा जल्द ही वो भूल भुलैया 2', और 'कैप्टन इंडिया' भी नजर आने वाला हैं।












Click it and Unblock the Notifications