Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ameen Sayani: 'बिनाका..' से इतिहास रचने वाले अमीन सयानी ने कभी किया था अमिताभ को रिजेक्ट, पढ़ें सफरनामा

Radio Presenter Ameen Sayani Profile: आज मनोरंजन जगत में शोक की लहर है क्योंकि देश के मशहूर रेडियो जॉकी अब हमारे बीच नहीं रहे। मंगलवार शाम 6 बजे उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। 91 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले अमीन सयानी के निधन की पुष्टि उनके बेटे राजिल सयानी ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए की है।

Ameen Sayani

रिपोर्ट के मुताबिक अमीन‌ सयानी को मंगलवार शाम 6 बजे मुंबई में उनके घर पर हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनके बेटे उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पिछले 12 सालों से पीठ के दर्द को झेल रहे थे अमीन सयानी

आपको बता दें कि अमित सयानी पिछले 12 सालों से पीठ के दर्द और वृद्धावस्था की बीमारियों से जूझ रहे थे, वो सीधे से चल भी नहीं पाते थे, वो वॉक के लिए वॉकर‌ का इस्तेमाल करते थे। उनके निधन की खबर से उनके फैंस काफी दुखी हैं।

'बिनाका गीतमाला' के जरिए रचा इतिहास

लोगों को अभी भी भरोसा नहीं हो रहा है कि जिस इंसान ने रेडियो को हमेशा जवां रखा, आज वो हमारे बीच नहीं रहा। आपको बता दें कि 21 दिसबंर 1932 में मुंबई में जन्मे अमीन सयानी ने अपनी मखमली आवाज और अपने रोचक अंदाज से रेडियो की परिभाषा ही बदल दी थी।

'रेडियो सिलोन' और फिर 'विविध भारती' पर प्रसारित उनके 'बिनाका गीतमाला' को कोई आज तक नहीं भूला है। इस शो ने पूरे 42 बरस तक लोगों के दिल-दिमाग पर राज किया और वजह उसकी सिर्फ एक ही थी और वो थी 'अमीन सयानी'।

'मैं आपका दोस्त अमीन सयानी बोल रहा हूं'

रेडियो की दुनिया में आवाज के जादूगर कहे जाने वाले अमीन सयानी जब रेडियो पर बोलते थे कि 'नमस्कार भाइयों और बहनों, मैं आपका दोस्त अमीन सयानी बोल रहा हूं' , तो लोगों के चेहरे पर मधुर मुस्कान बिखज जाती थी। अमीन सयानी ने रेडियो होस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो, मुंबई से की थी। ऑल इंडिया रेडियो को लोकप्रिय बनाने में उनका अहम रोल था। साल 2009 में उन्हें 'पद्मश्री' से सम्मानित किया गया था।

आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि अमीन सयानी ने कभी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को रिजेक्ट किया था। साल 2014 में वो एक कार्यक्रम 'सितारों की जवानियां' की तैयारी कर रहे थे। इस प्रोग्राम के बारे में बात करते हुए अमीन सयानी ने बड़ा राज खोला था। उन्होंने कहा था कि 'आज से करीब 40-45 साल पहले ऑल इंडिया रेडियो के मुंबई स्टूडियो में ऑडिशन देने के लिए अमिताभ बच्चन आये थे।'

'उनके पास मेरे से मिलने का कोई अपॉइंटमेंट नहीं था और वो सीधे मेरे ऑफिस में आ गए थे, मुझे जब ये पता चला तो मैंने उनसे मिलने से मना कर दिया था और बिना उनकी आवाज सुने ही उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।' सयानी ने कहा था कि 'जब कुछ समय बाद मैंने अमिताभ की फिल्म 'आनंद' देखी, तब मुझे उनकी बेमिसाल आवाज का अंदाजा और अपनी गलती का एहसास हुआ था और मुझे अच्छी तरह से पता चल गया था कि मैंने कितना गलत किया था।' उन्होंने कहा था कि 'अमिताभ बच्चन जैसी आवाज सदियों में एक होती है।'

लिम्का बुक्स ऑफ़ रिकॉर्ड्स में अमीन सयानी का नाम

बहुमुखी प्रतिभा के धनी अमीन सयानी ने 'तीन देवियां', 'भूत बंग्ला', 'बॉक्स', 'कत्ल' जैसी फिल्मों में भी काम किया था। यही नहीं उन्होंने मां कुलसुम सयानी के साथ कुछ जनरल के प्रकाशन का काम भी किया था। यही नहीं अमीन सयानी ने‌ नाम पर 54,000 से ज्यादा रेडियो कार्यक्रम प्रोड्यूस करने का रिकॉर्ड है, उन्होंने करीब 19,000 जिंगल्स के लिए आवाज़ भी दी है। अमीन सयानी का नाम 'लिम्का बुक्स ऑफ़ रिकॉर्ड्स' में भी दर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+