नहीं रहे तेलुगु फिल्मों के मशहूर प्रोड्यूसर Mahesh Koneru, एक्टर Jr NTR ने दी दुखद खबर
मुंबई, 12 अक्टूबर। मनोरंजन जगत से लगातार आ रही बुरी खबरों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब मंगलवार को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आज तेलुगु फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश कोनेरू का उनके आवास पर निधन हो गया। डॉक्टरों के मुताबिक महेश कोनेरू की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई। इस दुखद खबर के बाद टॉलीवुड और बॉलीवुड समेत कई हस्तियों ने शोक जताया है।

जूनियर एनटीआर ने दी जानकारी
तेलुगु फिल्म के सुपरस्टार एक्टर जूनियर एनटीआर ने महेश कोनेरू के निधन पर दुख जताते हुए एक ट्वीट में उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, 'विश्वास नहीं होता, भारी मन से आपको बताना पड़ रहा है कि मेरे सबसे प्यारे दोस्त महेश कोनेरू अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस खबर से मैं सदमे में हूं, उनके परिवार और प्रियजनों के पति मेरी हार्दिक संवेदना।' जूनियर एनटीआर के ट्वीट पर फैंस भी महेश को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सदमे में सदमे में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्रीतेलुगु फिल्म इंडस्ट्री
मशहूर फिल्म निर्देशक महेश कोनेरु के निधन के बाद से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। फिल्म हस्तियों के साथ-साथ फैंस भी महेश के लिए सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं। निर्माता-निर्देशक महेश कोनेरु कीर्थि सुरेश स्टारर फिल्म मिस इंडिया, सभाकु नमस्कारम, और थिमारुसु और पुलिस वारी हिचारिका जैसी कई फिल्में दी हैं। महेश और जूनियर एनटीआर बहुत अच्छे दोस्त थे।

पत्रकार से बने फिल्म प्रोड्यूसर
महेश ने अपने करियर की शुरुआत एक फिल्म पत्रकार के रूप में की थी। वह जल्द ही एक पब्लिसिस्ट बन गए और 'कांचे' व बाहुबली सीरीज जैसे तेलुगु ब्लॉकबस्टर के लिए एक मार्केटिंग रणनीतिकार के रूप में काम करने लगे। कोनेरू, जूनियर एनटीआर और उनके भाई कल्याण राम के लिए भी पब्लिसिस्ट का काम करते थे। अभिनेत्री राशि खन्ना और रकुल प्रीत सिंह ने भी महेश कोनेरु के निधन पर अपना दुख व्यक्त किया है।

हस्तियों ने जताया शोक
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, ओह नो.. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, और उनके परिवार को हिम्मत। ये बहुत दुखी करने वाला है। एक्टर कल्याणनम नंदमुरी ने लिखा, शॉक्ड हूं और विश्वास नहीं हो रहा है। एक आदमी जो दोस्त, परिवार और शुभचिंतक था वो अब इस दुनिया में नहीं है। महेश कोनेरु बैकबोन थे चाहे कुछ भी हो। मेरे लिए पर्सनली और पूरी इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा दुख है। उनके करीबियों को हिम्मत।
यह भी पढ़ें: नवाब मलिक का NCB पर बड़ा हमला, कहा-ये महाराष्ट्र सरकार और बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश है












Click it and Unblock the Notifications