सलमान के साथ रिश्तों को लेकर बोलीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी, 'दोस्ती की है तो...'
मुंबई, सितंबर 19। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने काम के अलावा अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड्स को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनके करियर की शुरुआत से लेकर अब तक के सभी रिलेशनशिप लाइमलाइट में रहे हैं। इन अभिनेत्रियों में से संगीता बिजलानी भी एक थीं, जिनकी शादी तक सलमान के साथ फिक्स हो गई थी। लेकिन, उसके पहले ही दोनों की राहें अलग हो गईं। हालांकि, ब्रेकअप के बाद भी सलमान और संगीता दोस्त रहे हैं। हाल के एक इंटरव्यू में संगीता ने सलमान के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर बातचीत की।

'दोस्ती की है तो निभानी पड़ेगी'
एक प्रमुख मीडिया संस्थान से बात करते हुए संगीता ने बताया कि वो अभी भी सलमान के संपर्क में हैं। सलमान के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए संगीता ने अभिनेता के ही फिल्म 'मैंने प्यार किया' के डायलॉग का सहारा लिया। इंटरव्यू में संगीता ने कहा,'जिन्हें आप हमेशा से जानते हो, उनके साथ दोस्ती बरकरार रखना काफी अच्छा होता है। दोस्ती की है निभानी तो पड़ेगी।' आपको बता दें कि संगीता सलमान की उन एक्स में से हैं, जिन्हें वो इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

इंडस्ट्री से इन लोगों के संपर्क में हैं संगीता
इंटरव्यू में उन्होंने यह भी बताया कि वो अब फिल्म इंडस्ट्री के किन लोगों से संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, ' मीनाक्षी (शेषाद्रि) और मैं संपर्क में रहे हैं; हमने एक साथ एक वर्ल्ड टूर किया था और एक-दूसरे को पसंद करने लगे। ईमानदारी से कहूं तो मुझे ज्यादा लोगों से बात करने का समय नहीं मिलता क्योंकि हर कोई अपने काम में व्यस्त है। इंडस्ट्री से... मुझे नहीं पता; ज्यादातर मैंने लड़कों के साथ काम किया था (हंसते हुए)। हालांकि, सोशल मीडिया का धन्यवाद, (जिसके कारण) मैं इतने पुराने दोस्तों के साथ फिर से जुड़ पाई हूं। मेरे कुछ लंबे समय से खोए हुए दोस्त मॉडलिंग के दिनों से भी सोशल मीडिया पर जुड़ी। मैं इन लोगों के साथ फिर से जुड़ने के लिए उत्सुक हूं क्योंकि, उनके साथ, आपको दिखावा करने की ज़रूरत नहीं है, आपको परवाह नहीं है, आप बस स्वयं जैसे हैं वैसे रह सकते हैं। पुराने दिनों में हमने जो पागलपन मस्ती की है, उसे याद करना बहुत अच्छा है।'

सुपर डांसर में जैकी श्रॉफ के साथ आईं थीं नजर
आपको बता दें कि सलमान खान से ब्रेकअप के बाद संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की थी, लेकिन 2010 में दोनों अलग हो गए। संगीता ने शादी के बाद बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया था। हालांकि, इससे पहले उन्होंने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया। लिस्ट में त्रिदेव, हाथी और जुर्म जैसे नाम शामिल हैं। हाल ही में, संगीता डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 के एक एपिसोड में नजर आईं थीं। यहां वे अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ एक स्पेशल एपिसोड में शामिल हुईं थीं।












Click it and Unblock the Notifications