जल्द शादी करने वाली हैं 'आश्रम' की हसीना, बच्चों को लेकर कही चौंकाने वाली बात
Esha Gupta news: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ईशा गुप्ता को लेकर खबरों का बाजार गर्म है कि वे बहुत जल्द शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस अपने ब्वॉयफ्रेंड संग कभी भी ब्याह कर सकती हैं और ये बात रिपोर्ट्स में कही गई है। इससे पहले हसीना ने बच्चों को लेकर भी कुछ ऐसा कहा था, जिससे सबका दिमाग घूम गया। अब ईशा ने एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की है।
हाल ही में एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। ईशा ने कहा कि वे कभी भी शादी कर सकती हैं। फिल्हाल उनका पूरा ध्यान सेहत पर है।

बताते चलें कि एक्ट्रेस अपने स्पेनिश ब्वॉयफ्रेंड मैनुअल केंपस ग्वालर को डेट कर रही हैं। दोनों पिछले 5 सालों से साथ हैं और अकसर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
ईशा गुप्ता ने बताया कि शादी के बाद बच्चे करने के भी उनके प्लान्स हैं। एक्ट्रेस की लाइफ में बच्चों और डॉग्स का काफी महत्व है। एक्ट्रेस ने खुद ये बात कही कि अगर उनकी शादी हो जाएगी तो जल्द ही बच्चे की खबरें भी आएंगी। अब फैंस एक्ट्रेस की शादी को लेकर बेसब्र हुए जा रहे हैं।
बताते चलें कि ईशा को लेकर खबर भी आई थी कि साल 2017 से ही वे अपने एग्स फ्रीज करवा चुकी हैं। एक्ट्रेस ने मैनुअल से मिलने से पहले ही ऐसा कर दिया था। उन्होंने कहा है कि बच्चों के बिना वे अपनी लाइफ को इमैजिन भी नहीं कर सकती हैं।
ईशा ने बताया कि वे अगर एक्ट्रेस ना होतीं तो आज 3 बच्चों की मां जरूर होतीं। इसके बाद वे अपने ब्वॉयफ्रेंड की तारीफ करते हुए कहती हैं कि वे उनका खूब ख्याल रखते हैं और उनसे बेहद प्यार भी करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications