Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ईशा गुप्ता की बिकिनी तस्वीर ने लगाई इंटरनेट पर आग, लोग बोले- पहली बार किसी हीरोइन को ऐसे देखा

मुंबई, 29 सितंबर: फिल्म एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भले ही फिल्मों में ज्यादा ना दिख रही हों लेकिन सोशल मीडिया पर वो लगातार सनसनी मचा रही हैं। ईशा गुप्ता अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया में में छाई रहती हैं।एक बार फिर उनकी तस्वीरें वायरल हैं। ईशा गुप्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बिकिनी पहने हुए अपनी काफी हॅाट फोटो शेयर की है। ईशा गुप्ता की इस तस्वीर पर काफी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

बिकिनी में शेयर की है अपनी तस्वीर

बिकिनी में शेयर की है अपनी तस्वीर

ईशा गुप्ता ने अपनी जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो मल्टीकलर बिकिनी में नजर आ रही हैं। खुले बाल के साथ ईशा गुप्ता बिकिनी में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि एक अरसा बीत गया। तस्वीर पर उनके इस कैप्शन से समझा जा सकता है कि ये पुरानी तस्वीर है और वो इन दिनों को मिस कर रही हैं।

कई सेलेब्स ने भी किया कमेंट

कई सेलेब्स ने भी किया कमेंट

ईशा गुप्ता की इस बिकिनी फोटो पर काफी कमेंट आए हैं। कई लोगों ने उनको सबसे हॉट एक्ट्रेस का खिताब भी दे दिया है। वहीं एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- आप इतनी स्टनिंग कैसे हो सकती हैं? वैसे ईशा गुप्ता के लिए बिकिनी में आना कोई नहीं बात नहीं है। ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वो काफी बोल्ड अंदाज में बिकिनी में नजर आ रही हैं।

फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं ईशा

फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं ईशा

ईशा गुप्ता मॉडल और एक्ट्रेस के तौर पर अपनी एक पहचान बना चुकी हैं। वो लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रही हैं। ईशा अपनी फिटनेस और बेहतरीन फिगर को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। ईशा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू जन्नत 2 के साथ किया था। जन्नत 2 में इमरान हाशमी के अपोजिट डेब्यू करने वाली ईशा गुप्ता को बेस्ट डेब्यू का नॉमिनेशन मिला था। इसके बाद राज-3डी और बादशाहो में ईशा गुप्ता नजर आईं। ईशा गुप्ता दिल्ली की रहने वाली हैं। उनकी बहन नेहा गुप्ता भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं।

मॉडलिंग में रहा है ईशा का काफी नाम

मॉडलिंग में रहा है ईशा का काफी नाम

ईशा गुप्ता, फिल्मों में कदम रखने से पहले एक सफल मॉडल रही हैं। फिल्मों में आने से पहले 2007 में ईशा गुप्ता मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीत चुकी हैं। 2010 में वो किंगफिशर कैलेंडर का भी हिस्सा रहीं। 2007 में मिस इंडिया में भाग लेने के दौरान ईशा गुप्ता ने मिस इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें मिस इंडिया में मिस फोटोजेनिक का भी खिताब दिया गया था।

Recommended Video

    नीना गुप्ता ने बेटी से कहा था, तुम्हारी शक्ल हिरोईन वाली नहीं है,तुम आलिया-हेमा मालिनी नहीं बन सकती

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+