'एनिमल' का टीजर देख ईशा देओल के उड़ गए होश, भाई बॉबी देओल के खूंखार लुक को लेकर कह दी ये बात

Esha Deol On Bobby Deol: बॉलीवुड एक्ट्र रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का टीजर गत 28 सितंबर को रिलीज हुआ है। इसी दिन रणहीर कपूर का जन्मदिन भी था। ऐसे में रणबीर कपूर ने अपने बर्थडे के खास मौके पर फैंस को ये खास सरप्राइज दिया है। वहीं टीजर की बात करें तो वह काफी दमदार है। फिल्म के टीजर में रणबीर कपूर से लेकर बॉबी देओल तक का खूंखार लुक लोगों को हैरान कर रहा है। लोगों को फिल्म का टीजर खूब पसंद आया है। टीजर के आखिरी में मूवी में नेगेटिव किरदार निभा रहे बॉबी देओल नजर आए हैं। उनका लुक देखने के बाद बहन ईशा देओल ने उनकी जमकर तारीफ की है।

'एनिमल' के टीजर ने मचाई धूम
आपको बता दें कि फिल्म 'एनिमल' के टीजर में बॉबी देओल की हल्की सी ही झलक दिखाई गई है जिसे देखने के बाद हर कोई उनसे इंप्रेस हो गया है। अब फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

Esha Deol

रणबीर कपूर का खूंखार लुक
इस फिल्म में रणबीर कपूर का खूंखार लुक दिखाया गया है। टीजर देखकर ही लोगों को पता चल गया है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर कुछ अलग करते ही नजर आएंगे। वहीं टीजर में बाप-बेटे के अजीब रिश्ते को भी दिखाया गया है। इस फिल्म में अनिल कपूर एक्टर रणबीर कपूर के पिता बने हैं।

ईशा देओल ने की भाई बॉबी देओल की तारीफ
ईशा देओल ने 'एनिमल' का टीजर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस टीजर को शेयर करते हुए ईशा ने लिखा है- आखिरी शॉट का इंतजार कीजिए...एपिक...बॉबी देओल। वहीं भाई बॉबी देओल ने बहन ईशा देओल का पोस्ट अपनी स्टोरी पर रीपोस्ट किया है। आपको बता दें कि ईशा देओल अपने भाइयों को सोशल मीडिया पर पूरी तरह से सपोर्ट करती रहती हैं। वह उनकी फिल्मों को लेकर पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं।

बॉबी देओल के लुक से फैंस हुए खुश
जानकारी के अनुसार बॉबी देओल फिल्म 'एनिमल' में नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं। उनका लुक देखकर फैंस उनके दीवाने हो रहे हैं। फिल्म के टीजर में आखिरी में बॉबी देओल बिना शर्ट के नजर आ रहे हैं। उनका ये खूंखार लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। हाल ही में बॉबी देओल ने फिल्म से अपना लुक शेयर किया था जिसमे उनके चेहरे पर खून लगा हुआ था। उन्होंने ये पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- एनिमल का एनेमी। इस फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा हैं। ये फिल्म आगामी 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+