मुझे समझ आ गया था कि... कुछ ऐसे शुरू हुई थी ईशा देओल और भरत की लव स्टोरी, 10 साल बाद लौटा था कॉलेज वाला प्यार
Esha Deol Love Story: धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल का 11 साल पुराना रिश्ता टूटा तो फैंस हैरान रह गए। ईशा अपने उस रिश्ते के टूटने के बाद सुर्खियों में हैं, जो एक समय पर उनके लिए सब कुछ था। ईशा और भरत का रिश्ता सिर्फ 11 साल पुराना ही नहीं है बल्कि इस कहानी की शुरुआत कॉलेज के दिनों से हो गई थी।
भरत पर जान छिड़कती थीं ईशा
ईशा देओल के लिए भरत सबकुछ थे। ये बात हम नहीं कह रहे बल्कि ईशा ने खुद एक इंटरव्यू में कही है। ईशा ने अपनी 11 साल पुरानी साल 2012 में हुई शादी के बारे में काफी कुछ कहा। साथ ही भरत संग अपने रिश्ते पर भी काफी बातें कही थीं।

कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?
ईशा ने बताया कि उनका रिश्ता एक टिशू पेपर से शुरू हुआ था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया थि का भरत और उनका रोमांस टीनेज में शुरू हुआ था। ईशा बताती हैं कि मैं जमनाबाई नर्सी स्कूल में पढ़ रही थी और भरत उस वक्त बांद्रा के लर्नर अकैडमी में पढ़ रहे थे। बांद्रा में यही स्कूल था, जहां पर हैंडसम लड़के पढ़ते थे।
अब यही हमसफर हैं...
आगे वे बताती हैं कि भरत और उनकी मुलाकात स्कूल कॉम्पिटिशन में हुई थी। इसी दौरान ईशा को समझ में आ गया कि यही उनके हमसफर बनने वाले हैं। इसके बाद ईशा ने कहा कि उन्होंने टिश्यू पेपर पर अपना नंबर लिखकर भरत को दे दिया था।
ईशा के दांतो पर लगे थे ब्रेसेस
ईशा ने ये भी कहा कि भरत से मुलाकात के वक्त उनके दांतों पर ब्रेसेस लगे हुए थे। एक्ट्रेस ने कहा कि वो उनसे सच्चा प्यार करते थे क्योंकि भरत को उन्हें ब्रेसेस में देखकर वे क्यूट लगीं। वे अकसर उन्हें ब्रेसेस में काफी क्यूट बताया करते थे।
10 साल बाद जिंदगी में लौटा प्यार
ईशा ने बताया कि वे फिल्मों में व्यस्त रहने लगी थीं, जिसके चलते भरत संग उनका कनेक्शन थोड़ा टूट गया था। हालांकि, तकरीबन 10 सालों के बाद भरत ईशा की लाइफ में फिर लौटे थे। इसके बाद दोनों की लव स्टोरी शादी तक पहुंची।












Click it and Unblock the Notifications