सौतेले भाई सनी और बॉबी देओल से ईशा को राखी पर मिलता है ऐसा शगुन, बहन ने सरेआम खोला ऐसा राज
Esha Deol Rakshabandhan: गत 19 अगस्त 2024 को देशभर में बड़ी ही धूमधाम के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने इस दिन को खास तरीके से सेलिब्रेट किया। हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने भी अपने दोनों भाइयों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।
सनी-बॉबी को राखी बांधती हैं ईशा
आपको बता दें कि ईशा देओल अपने सौतेल भाई सनी देओल और बॉबी देओल के साथ स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करती हैं। ईशा देओल अपने दोनों भाईयों के साथ राखी सेलिब्रेट करती हैं। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि राखी शगुन में उन्हें क्या मिलता था।

'रक्षाबंधन एक बहुत अच्छा ट्रेडिशन है'
बॉलीवुड शादीज की रिपोर्ट के मुताबिक ईशा ने कहा था- रक्षाबंधन एक बहुत अच्छा ट्रेडिशन है। हम इसका इंतजार करते हैं। जब हम बच्चे थे तो अपने पिता को भी राखी बांधते थे जो कि बहुत अच्छा था। उनसे और भाइयों से मुझे अच्छा अमाउंट मिल जाता था।
ईशा को इतना मिलता है राखी का शगुन
हेमा मालिनी की बायोग्राफी बियॉन्ड द ड्रीमगर्ल (Beyond the Dreamgirl) में ईशा देओल ने बताया था कि हर साल राखी के त्योहार पर वह अपने दोनों भाइयों सनी देओल और बॉबी देओल को राखी बांधती हैं। ईशा देओल ने बताया था कि उनके भाई उन्हें 500 से 5000 तक रुपये राखी के शगुन के रूप में देते हैं।
सौतेले भाइयों के साथ ईशा देओल का रिलेशन
साथ ही ईशा देओल ने ये भी बताया था कि वो इस पैसे को यूज नहीं करती क्योंकि ये शगुन होता है। वो इस रकम को संभाल कर रख देती हैं। उन्होंने कहा था- मुझे अपने और सौतेले भाइयों के बीच के रिश्ते के बारे में दुनिया को बताने की जरूरत नहीं है। मुझे पता है कि दुनिया हमारे रिश्ते के बारे में अलग तरीके से बात करती है।
देओल परिवार में कोई शोऑफ नहीं करता
आपको बता दें कि देओल परिवार का कोई भी सदस्य अपने रिश्ते का शोऑफ नहीं करता है। ईशआ देओल ने कहा था- सनी भईया बहुत इनोवेटिव हैं और दिल से बहुत अच्छे इंसान हैं। मैं उन्हें पिता की तरह ट्रीट करती हूं। वहीं बॉबी भईया का बिहेवियर भी बहुत अच्छा है, पर वो थोड़े से रिजर्व हैं। हालांकि मेरी बॉन्डिंग दोनों के साथ बहुत ही अच्छी है।












Click it and Unblock the Notifications