क्या ईशा देओल ने भरत तख्तानी को दे दिया है तलाक? क्या हेमा मालिनी के दामाद ने दिया धोखा? जानें पूरा मामला

Esha Deol Divorce: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और उनकी पत्नी हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। ईशा देओल अपने एक्टिंग करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में ईशा देओल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया है।

पति भरत से अलग हो गई हैं ईशा देओल
खबर है कि एक्ट्रेस ईशा दओल अपने पति भरत तख्तानी से अलग हो गई हैं। बॉलीवुड लाइफ और बॉलीवुड शादी डॉटकॉम में छपी एक खबर के अनुसार ये बातें तब सामने आईं जब हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने रेडिट पर एक पोस्ट शेयर की और उसमें बताया कि ईशा और भरत एक-दूसरे से अलग हो गए हैं।

esha deol

क्या भरत पत्नी को धोखा दे रहे हैं
पोस्ट में कहा गया है कि तलाक के चलते ही ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी अब पब्लिकली एकसाथ नजर नहीं आते हैं। इतना ही नहीं इस पोस्ट में यूजर ने ये भी दावा किया है कि भरत अपनी पत्नी को धोखा दे रहे हैं। पोस्ट में कहा गया है कि भरत का किसी और महिला के साथ अफेयर चल रहा है।

पार्टी में नई गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए थे भरत
यूजर ने अपनी पोस्ट में ये दावा भी किया है कि उन्होंने ईशा के पति भरत को न्यू ईयर के दिन बेंगलुरु की एक पार्टी में देखा था। इस पार्टी में वह अपनी एक कथित गर्लफ्रेंड के साथ थे। पोस्ट में ये भी बताया गया है कि भरत की नई गर्लफ्रेंड बेंगलुरु में ही रहती हैं। हालांकि अभी तक इन खबरों पर देओल परिवार की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है।

यूजर्स ने भरत तख्तानी को किया ट्रोल
सोशल मीडिया पर ये खबरें सामने आने के बाद से यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- भरत को देखकर तो लगता था कि वह अपनी फैमिली और पत्नी से बहुत प्यार करता है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- ईशा के साथ वो चीजें नहीं होनी चाहिए जो उसकी मां के साथ हुई थीं।

2012 में ईशा ने की थी भरत से शादी
आपको बता दें कि ईशा देओल ने 29 जून 2012 को भरत तख्तानी से शादी की थी। दोनों की शादी बहुत ही सिंपल तरीके से इस्कॉन मंदिर में हुई थी। वहीं शादी के पांच साल बाद ये कपल बेटी राध्या के पैरेंट्स बने और फिर साल 2019 में ईशा ने अपनी दूसरी बेटी मिराया तख्तानी को जन्म दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+