एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका, मशहूर फिल्म समीक्षक जय प्रकाश का निधन

नई दिल्ली, 2 मार्च: नया साल भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बुरा ही जा रहा है। अभी पिछले महीने लता मंगेशकर, बप्पी लहरी समेत कई मशूहर हस्तियों का निधन हुआ था। अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है, जहां बुधवार को जाने-माने फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे का निधन हो गया। उनके निधन पर एमपी के सीएम शिवराज समेत कई बड़ी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।

Recommended Video

    Jai Prakash Chouksey Passes Away: प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे का निधन | वनइंडिया हिंदी
    चार दिन पहले लिखा था कॉलम

    चार दिन पहले लिखा था कॉलम

    जानकारी के मुताबिक जय प्रकाश पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। 83 वर्ष उम्र होने की वजह से उन्हें उम्र संबंधित कई परेशानियां थीं। बुधवार सुबह 8.15 पर उन्होंने इंदौर में अंतिम सांस ली। चार दिन पहले ही उन्होंने अपने लोकप्रिय कॉलम बिहाइंड द सीन्स का आखिरी लेख लिखा था। उनके बेटे मुंबई में रहते हैं, जो शाम तक इंदौर पहुंच जाएंगे।

    एमपी में ही हुआ था जन्म

    एमपी में ही हुआ था जन्म

    आपको बता दें कि जय प्रकाश चौकसे का जन्म 1 सितंबर 1939 को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में हुआ था। वहीं से ही उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद वो फिल्म समीक्षक बन गए। उनको फिल्म जगत का बहुत ही अच्छा ज्ञान था, जिस वजह से उनकी फिल्म समीक्षा को काफी ज्यादा महत्व मिलता था। उनके निधन पर सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा कि अद्भुत लेखन प्रतिभा के धनी, हिंदी फिल्म जगत पर लगभग तीन दशक तक लिखने वाले वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश चौकसे जी के निधन की खबर दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

    पॉपुलर आरजे का निधन

    पॉपुलर आरजे का निधन

    अभी कुछ दिनों पहले पॉपुलर कन्नड़ आरजे और एक्ट्रेस रचना ने दुनिया को अलविदा कहा था। वो सिर्फ 39 साल की थीं। उनके परिजनों के मुताबिक रचना को सीने में दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉक्टरों ने उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट को बताई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+