Video: इमरान हाशमी का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन पहले नहीं देखा होगा, सलमान को टक्कर देने के लिए जमकर बहा रहे पसीना

Video: इमरान हाशमी का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन पहले नहीं देखा होगा, सलमान को टक्कर देने के लिए जमकर बहा रहे पसीना

मुंबई, 19 सितंबर: सलमान खान और कटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' इस बार चर्चा में है क्योंकि फिल्म में इस बार सबसे दिलचस्‍प एंट्री इमरान हाशमी की है। इमरान हाशमी इस फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। 'टाइगर फ्रेंचाइजी' की इस तीसरी फिल्‍म में पाकिस्‍तानी एजेंट की भूमिका में इमरान हाशमी सलमान खान से सीधा पंगा लेंगे। सलमान खान को टक्कर देने के लिए इमरान हाशमी जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इमरान हाशमी ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन के वीडियो को शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में इमरान हाशमी

अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में इमरान हाशमी

अभी बहुत समय पहले की बात नहीं है जब अरशद वारसी अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में थे। अब इमरान हाशमी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में, अपने नए लुक और अपने वर्कआउट रूटीन से सभी को हैरान कर दिया है। इंस्टाग्राम पर फिटनेस वीडियो शेयर का ट्रेंड सा बन गया है। इसी ट्रेंड के साथ इमरान ने जिम में वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर किया है। इमरान ने वीडियो शेयर कर लिखा- "डियर फैट, मरने की तैयार हो जाओ।'' वीडियो में इमरान जोरदार वर्कआउट कर रहे थे।

इमरान को देख हैरान हुए लोग

इमरान को देख हैरान हुए लोग

वीडियो में इमरान बहुत टफ वर्कआउट की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। इमरान हैवी वेट लिफ्टिंग और स्ट्रेच भी कर रहे हैं। वीडियो में सबसे ज्यादा आईकैची मोमेंट है, बैटल रोप के साथ इमरान का प्रैक्टिस करना। इमरान ने इसे कूल और फैशनेबल दिखाने के लिए ब्लैक ट्राउजर के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहनी है। वहीं वीडियो के कुछ पार्ट में इमरान ब्लैक रंग का मास्क पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।

टाइगर 3 का फैंस बेसब्री से कर रहे हैं इतंजार

टाइगर 3 का फैंस बेसब्री से कर रहे हैं इतंजार

इस वीडियो से फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। फैंस टाइगर 3 देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मनीष शर्मा द्वारा अभिनीत, टाइगर 3 फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसकी पहली फिल्म- एक था टाइगर 2012 में रिलीज हुई थी। वहीं इसका सीक्वल, टाइगर जिंदा है 2017 में रिलीज हुई थी। दोनों फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर हिट रहीं। सलमान रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौर उर्फ टाइगर की अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगे। कटरीना फीमेल लीड रोल में हैं। वहीं इमरान फिल्म में विलेन की भूमिका में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+