बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' इमरान हाशमी के पास है करोड़ों की संपत्ति, जानें उनकी सालाना कमाई
Emraan Hashmi Birthday: इमरान हाशमी जितने दमदार अपनी फिल्मों में दिखते हैं, उतनी ही शानदार उनकी निजी जिंदगी भी है। इमरान बहुत ही लग्जरी लाइफ जीते हैं।

Emraan Hashmi Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'सीरियल किसर' के नाम से मशहूर इमरान हाशमी भले ही कम फिल्मों में नजर आते हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। वैसे तो लोग इमरान हाशमी की दमदार एक्टिंग की तारीफ करते हैं। इमरान हाशमी ने कई सुरहिट फिल्मों में काम किया है। वर्ष 2004 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'मर्डर' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक बन गई थी। एक अभिनेता-निर्माता होने के नाते, फिल्म की फीस के अलावा, इमरान हाशमी को फिल्मों के प्रोफिट में से भी हिस्सा मिलता है। अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों का दिल जीतने वाले इमरान हाशमी का आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे है। 24 मार्च 1979 को मुंबई में जन्में इमरान हाशमी की बॉलीवुड में किसिंग मैन के रूप में जाना जाता है। आइए उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर आपको बताते है इमरान हाशमी की कुल संपत्ति और उनकी सालाना कमाई के बारे में।

105 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक
caknowledge.com के अनुसार इमरान हाशमी की कुल संपत्ति लगभग 14 मिलियन डॉलर है, जो कि 105 करोड़ रुपये के आसपास है। उनकी इस कमाई का बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट और फिल्मों से आता है। आपको बता दें कि इमरान हाशमी ऐसे एक्टरों में से एक हैं जिनका नाम आज तक किसी तरह के विवाद से नहीं जुड़ा है।

शानदार तरीके से जीते हैं पर्सनल लाइफ
इमरान हाशमी जितने दमदार अपनी फिल्मों में दिखते हैं, उतनी ही शानदार उनकी निजी जिंदगी भी है। इमरान बहुत ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। इमरान हाशमी की प्रॉपर्टी की बात करें तो वह किसी भी बड़े स्टार से कम नहीं है। इमरान हशामी ने अपने फिल्मों के दम पर अच्छी खासी संपत्ति बनाई है।

सालाना कमाई 6 करोड़ रुपए
जानकारी के अनुसार इमरान हाशमी का नाम देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले एक्टरों की लिस्ट में शुमार हैं। इमरान की फिल्म हिट हो या न हो, लेकिन उनकी हर फिल्म के गाने फिल्म रिलीज होने से पहले ही सुपरहिट हो जाते हैं। आपको बता दें कि इमरान हाशमी एक्टिंग के अलावा फिल्म प्रोड्यूसर, स्टेज परफॉर्मर और रियलिटी टीवी शो होस्ट भी हैं। उनकी सालाना कमाई 6 करोड़ रुपए के आसपास है। उन्होंने कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज में भी निवेश कर रखा है।

मुंबई में आलीशान घर में रहते हैं इमरान हाशमी
इमरान हाशममी अपने परिवार के साथ मुंबई में एक आलीशान घर में रहते हैं। इस लग्जीरियस घर की कीमत करीब 16 करोड़ रुपये के आसपास है। इसके अलावा उन्होंने देश के कई हिस्सों में प्रॉपर्टीज खरीद रखी हैं। जानकारी के अनुसार इमरान हाशमी ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'फुटपाथ' से बॉलीवुड में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इस फिल्म में वह सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे।
रोल्स रॉयस और लेम्बोर्गिनी का है शौक
इमरान हाशमी लग्जीरियस और महंगी गाड़ियों का काफी शौक है। उनके पास कुछ लग्जरी कारें हैं जिनमें रोल्स रॉयस और लेम्बोर्गिनी जैसे ब्रांड शामिल हैं। हालांकि इमरान हाशमी अपनी फिल्मों के शूटिंग सेट पर अपनी खास रेंड रोवर से जाना ही पसंद करते हैं।
इमरान को है घड़ियों का शौक
इमरान हाशमी के पास कई ब्रांडेड और महंगी घड़ियों का कलेक्शन भी है। इमरान हाशमी के पास फ्रांस ब्रांड की लिमिटेड एडिशन वॉच, ओमेगा, राडो, कार्टियार, रोलेक्स, पियाजे, ऑडरमार्स पीगे, येगर ल कोचर और ब्रॉगे जैसे महंगे ब्रांड्स की घड़ियां मौजूद हैं। वह पार्टी और इवेंट्स में कई तरह की घड़ियों को पहने नजर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications