20 साल बाद इमरान-मल्लिका दिखे साथ तो लोग बोले- 'भीगे होंठ तेरे....', जानिए क्या थी दूरियों की वजह

Mallika Sherawat Emraan Hashmi: बॉलीवुड जगत में ऐसी कई जोड़ियां हैं जिन्होंने स्क्रीन पर कमाल किया लेकिन वह फिर कभी किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए। इस लिस्ट में इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत भी हैं। साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म मर्डर से ये जोड़ी काफी हिट हुई थी। लेकिन आपसी झगड़ों की वजह से बड़े पर्दे पर दोनों फिर कभी साथ नजर नहीं आए।

वहीं अब एक बार फिर मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी चर्चा में आ गए। बीती रात आनंद पंडित की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में दोनों को साथ देखा गया। 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जोड़ी को यूं साथ देखकर फैंस खुश हो गए। आपसी झगड़े भुलाकर दोनों ने एक दूसरे से बातचीत की और फिर हग भी किया।

Emraan Hashmi

इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत को यूं 20 साल बाद साथ देखकर पैपराजी की भी खुशी का ठिकाना नहीं था। दोनों को कैमरे के सामने पोज देने के लिए कहा गया। ये नजारा देख पैपराजी जोर-जोर से चिल्लाने लगे। ये सब देखकर इमरान और मल्लिका ने एक दूसरे को देखकर स्माइल दी। जोड़ी को देखकर ऐसा लग रहा था कि अब दोनों के बीच सुलह हो चुकी है।

अब सोशल मीडिया पर मल्लिका और इमरान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं दोनों को यूं साथ देखकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए। वहीं वीडियो पर कमेंट कर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'दोनों फिर से फिल्म में साथ आ जाओ।' एक ने लिखा, 'फिल्म मर्डर की याद आ गई।' कुछ फैंस ने कहा कि दोनों को फिल्म मर्डर 2 में साथ काम करना चाहिए। इस तरह से लोग कमेंट कर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म मर्डर के सेट पर मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी का झगड़ा हो गया था। जबकि इस फिल्म में दोनों ने कई सारे बोल्ड सीन्स दिए थे। जिसके बाद दोनों ने फिर कभी एक दूसरे से बात नहीं की। वहीं एक बार करण जौहर के शो कॉफी विद करण में इमरान हाशमी ने मल्लिका को बेड कीसर बताया था। हालांकि अब सालों बाद दोनों के बीच हुई लड़ाई खत्म होते हुए नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+