'मैं मुस्लिम नहीं...' एल्विश यादव संग झड़प के बाद विवाद में नया मोड़! जानिए कौन है वो शख्स? Video
Elvish Yadav viral video: बीते दिनों वैष्णोदेवी के दर्शन करने पहुंचे एल्विश यादव को लेकर खबर मिली कि उनकी स्थानीय लोगों से झड़प हो गई। एल्विश के दोस्त राघव शर्मा संग हाथापाई भी हुई। वहीं एल्विश यादव भी पिटने से बाल-बाल बचे। वीडियो देख खबरें फैल रही थीं कि एल्विश और उनके दोस्त संग मार पिटाई के मकसद से आया शख्स मुस्लिम था। उसके पहनावे को देखकर कई लोगों ने ये कयास लगाए। हालांकि, अब सच्चाई सामने आई है।
'मैं पत्थरबाज नहीं हूं... ना ही मुस्लिम हूं...' ये शब्द हैं उस इंसान के, जिसे एल्विश यादव के दोस्त राघव शर्मा संग बहसबाजी करते देखा गया। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे थे, जिनके बारे में यही जानकारी दी जा रही थी कि भीड़ में से कोई शख्स आया और सेल्फी ना मिलने पर नाराज होकर भड़क उठा।

आखिर कौन है ये शख्स?
सोशल मीडिया पर खबरें फैलीं कि सफेद कुर्ते और ब्लैक कार्डिगन में नजर आ रहा ये शख्स मुस्लिम है... पत्थरबाज है। हालांकि कई बार सोशल मीडिया चेक करने पर एक तस्वीर उस शख्स की एल्विश और उनके दोस्त संग नजर आई। जिसके बाद यही संदेह हुआ कि ये शख्स तो एल्विश से पहले भी मिला हुआ है। उनके दोस्तों को भी जानता है।
वीडियो जारी कर बताई सारी सच्चाई
शख्स का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो लड़ाई-झगड़े के बाद का है। वीडियो में वो मामले में फैल रही अफवाहों पर विराम लगाता दिख रहा है। शख्स ने अपना वीडियो जारी कर क्या कहा, आइये जानते हैं-
शख्स ने वीडियो की शुरुआत नमस्कार औऱ जय माता दी से की। इसका मतलब साफ था कि शख्स मुस्लिम नहीं है। उसके बाद उसने कहा- मैं प्रदीप सिंह एनएच 1 न्यूज का पत्रकार हूं। सोशल मीडिया पर ये झूठी खबर फैलाई जा रही है कि एल्विश यादव जम्मू-कटरा में आए थे। और उनकी लड़ाई हुई और उनको मार पड़ने की नौबत भी आई थी।
जैसे ही हमें पता चला कि...
मैं आप सबको बताता चलूं कि ऐसा-वैसा कुछ नहीं हुआ। हुआ ये था कि एल्विश यादव अपने दोस्तों के साथ कटरा में मां वैष्णों देवी के दर्शन को आए थे। उन्होंने दर्शन किए भी थे। वो कटरा के एक मुख्य बाजार में खाना खा रहे थे। जैसे ही हमें पता चला हम वहां पहुंचे और भीड़ ने पहले ही उन्हें घेरा हुआ था।
'मुझे मुस्लिम समझा जा रहा'
हमने भी उनसे दो सवाल पूछने की कोशिश की। लेकिन क्राउड के चलते राघव भाई उनके साथ थे। हमारी थोड़ी तू-तू मैं मैं भी हो गई थी लेकिन तुरंत ही बात क्लीयर भी हो गई। एक छोटी सी क्लिप को वायरल किया जा रहा है। मैं आपको बताता चलूं कि ऐसा वैसा कुछ भी नहीं हुआ था। ये फेक न्यूज फैलाई जा रही है। मुझे मुसलमान और पत्थरबाज समझा जा रहा है। ऐसा कुछ भी नहीं था।
देखिये शख्स का वीडियो...
एल्विश भाई का नाम खराब किया जा रहा है और मेरा नाम खराब किया जा रहा है। मैं ये बात अपने माध्यम से बता रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications