खुद को कट्टर हिंदू बताने वाले एल्विश यादव की खुल गई पोल! बातों ही बातों में मां-बाप ने फाड़ दिया पूरा 'सिस्टम'
Elvish Yadav Father Statement: इन दिनों यूट्यूबर एल्विश यादव जबरदस्त सुर्खियों में हैं। एल्विश रेव पार्टी मामले में नोएडा पुलिस के शिकंजे में हैं। पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में लिया हुआ है। फैंस काफी परेशान हैं कि उनका चहेता यूट्यूबर कैसे अचानक सलाखों के पीछे जाने की कगार पर है। एल्विश को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ ही कि यूट्यूबर के मां-बाप ने उन्हें लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर आपका भी माथा घूम जाएगा।
एल्विश यादव के बारे में तो सभी लोग जानते हैं कि वे कितने बड़े यूट्यूबर हैं। अकसर एल्विश के व्लॉग्स में आपने उनका लग्जरी लाइफस्टाइल देखा होगा। उनके पास महंगी और आलीशान गाड़ियां देखी होंगी। मगर हाल ही में उनके माता-पिता ने जो खुलासा किया है, वो अपने आप में बेहद हैरान करने वाला है।

दरअसल, एल्विश जबसे पुलिस की गिरफ्त में आए हैं, तभी से उनके मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटा जिस कदर फंसता जा रहा है, वो किसी भी माता-पिता के लिए बुरे सपने जैसा होगा। अब इस बीच हाल ही में आजतक को दिए एक इंटरव्यू में मां-बाप ने काफी कुछ कहा है।
एल्विश यावद के पिता ने उनके लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उनका बेटा कर्ज में बुरी तरह से डूबा हुआ है। पिता का कहना है कि ये जो ब्लॉग्स बनाता है वो नकली हैं। उधार मांग कर वो बनाता है। पिता ने आगे कहा कि उनके बेटे के पास कुछ नहीं है। न तो कोई जमीन है और ना ही कोई फ्लैट।
दरअसल, एल्विश अपने व्लॉग्स में 8 करोड़ का एक फ्लैट दिखाते हैं। पिता ने साफ कहा है कि वो फ्लैट उसके पास है ही नहीं। और ना ही उसके पास कोई जमीन है। जो भी दिखाता है, सब नकली है। वहीं पिता ने आगे कहा कि गाड़ियों के नाम पर उनके बेटे के पास सेकेंड हैंड टोयोटा फॉर्च्यूनर और एक वैगन आर गाड़ी है। वीडियो में दिखाई जाने वाली सारी गाड़ियां उधार की होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications