दो दिन में एल्विश यादव की दो बड़ी मुश्किलें घटीं, एक और मामले में गुरुग्राम कोर्ट से मिली बड़ी राहत
Elvish Yadav Gets bail: बिग बॉस ओटीटी विनर औऱ मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होती नजर आ रही हैं। बीते दिनों रेव पार्टी मामले में हिरासत में लिए गए एल्विश को जमानत मिल गई थी। अब खबरे हैं कि एक और मामले में एल्विश को राहत मिल गई है। दो दिन में एल्विश यादव को ये दूसरी राहत मिली है।
बताते चलें कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक मामले में एल्विश की गिरफ्तारी हुई थी। ये गिरफ्तारी 17 मार्च को हुई। 6 दिन तक वे नोएडा की लुक्सर जेल में बंद रहे थे। इसके बाद खबरे आईं कि एल्विश को जमानत दी जा चुकी है।

किस मामले में मिली राहत?
अब खबरे हैं कि एक और चर्चित मामले में यूट्यूबर को राहत मिल गई है। ये मामला सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न नाम के यूट्यूबर संग मारपीट को लेकर है। दरअसल, नोएडा पुलिस ने शनिवार को एल्विश को प्रोडक्शन वारंट के तहत कड़ी सुरक्षा के बीच ड्यूटी मजिस्ट्रेट के. अक्षय के समक्ष अदालत में पेश किया था। ये मामला सागर ठाकुर को लेकर था।
बताते चलें कि एल्विश को जब जमानत मिली तो वे पिता के साथ कार में बैछकर अपने फरीदाबाद वाले घर चले गए थे। इससे पहले कोर्ट में चली 3 घंटे लंबी कानूनी प्रक्रिया में एल्विश ने किसी से कुछ भी नहीं कहा। एल्विश सिर्फ कोर्ट के फैसले का ही इंतजार कर रहा था।
बताते चलें कि एल्विश यादव को बेल मिलने के बाद फैंस उनकी एक झलक देखे के लिए पागल रहे। हर कोई उनके साथ तस्वीरें क्लिक करवाना चाह रहा था। शनिवार को भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में काफी भीड़भाड़ रही। हालांकि, एल्विश से मिलने आए लोगों और बढ़ती भीड़ को लेकर उन्होंने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी।
इससे पहले जब एल्विश के फैंस को उनके हिरासत में लिये जाने की खबर का पता लगा तो वे काफी परेशान हो गए। हर कोई यूट्यूबर की बेगुनाही का सबूत दे रहा था और बड़ी संख्या में लोग उन्हें सोशल मीडिया पर सपोर्ट कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications