'मैं होती उनकी वाइफ'....एकता कपूर ने इस एक्टर से कर डाला अपने प्यार का इजहार

नई दिल्ली, 27 सितंबर: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन समेत कई एक्टर्स की हजारों लड़कियां दीवानी हैं। लेकिन एक ऐसा भी बॉलीवुड एक्टर है जो कई बॉलीवुड एक्ट्रेस और सेलेब्रिटिज का क्रश और पहला प्यार रहा है। हम बात कर रहे हैं चंकी पांडे की। एक्टर चंकी पांडे ने 26 सितंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया है। एक्टर ने बर्थडे पर एक ग्रैंड पार्टी भी की थी। जिसमें बी टाउन की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। सोशल मीडिया पर सभी सेलेब्स ने चंकी पांडे को अपने अंदाज में विश किया। इस बीच उनकी खास दोस्त और प्रोड्यूसर एकता कपूर ने चंकी पांडे को ऐसे जबरदस्त अंदाज में बधाई दी।

एकता कपूर भी दे बैठी थीं दिल

एकता कपूर भी दे बैठी थीं दिल

एकता कपूर ने चंकी पांडे के साथ पुराने दिनों की एक तस्वीर शेयर की हैं। दोनों एक दूसरे को हग किए हुए पोज दे रहे हैं। इसके साथ एकता कपूर ने बताया कि अगर चंकी पांडे ने जवाब दे दिया होता तो वो भी बी-टाउन की पत्नियों में से एक होतीं।। एकता कपूर ने लिखा, 'कई सालों पहले जब चंकी पांडे को लेकर ब्लश करती थी। अगर उन्होंने जवाब दिया होता तो मैं आज बॉलीवुड वाइफ होती। हैप्पी बर्थडे।

'हैपी बर्थडे मेरे पहले क्रश चंकी'

'हैपी बर्थडे मेरे पहले क्रश चंकी'

चंकी को लेकर बॉलीवुड सिलेब्स में दीवानगी यहीं नहीं रुकी। मलाइका अरोड़ा ने चंकी के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा -'हैपी बर्थडे मेरे पहले क्रश चंकी'। इस तस्वीर को देख कर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि मलाइका इतने सालों बाद भी खूबसूरत दिखती हैं। बता दें कि चंकी पांडे ने 1998 में भावना पांडे से शादी की है। उनकी दो बेटियां अनन्या पांडे रायसा पांडे है। अनन्या आज बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।

फराह ने लिखा- मैं तुम्हारी मां हो सकती थी

फराह ने लिखा- मैं तुम्हारी मां हो सकती थी

कोरियोग्राफर फराह खान का क्रश भी चंकी पांडे थे। फराह खान ने चंकी के लिए अपने फीलिंग्स बताते हुए अनन्या पांडे से कहा कि वह उनकी मां हो सकती थी। अनन्या ने अपने पिता को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज पर फराह खान ने कमेंट करते हुए लिखा- चंकी पांडे पर मुझे बहुत क्रश था। मैं तुम्हारी मां हो सकती थी।

जब चंकी की ख़ूबसूरती की लड़कियां दीवानी थीं

जब चंकी की ख़ूबसूरती की लड़कियां दीवानी थीं

सोमवार को चंकी के जन्मदिन की पार्टी में गौरी खान, सुजैन खान, सलमान खान, फरदीन खान और अन्य हस्तियों ने शामिल हुए। रेखा, किमी काटकर, आरडी बर्मन और प्रेम चोपड़ा जैसे सेलेब्स आए थे। चंकी पांडे का असली नाम सुयश शरद पांडे है। एक ज़माना था जब चंकी की ख़ूबसूरती की लड़कियां दीवानी थीं। चंकी पांडे ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है।

80 के दशक चंकी ने दीं कई सफल फिल्में

80 के दशक चंकी ने दीं कई सफल फिल्में

80 के दशक में फिल्मों में एक्टिंग की शरुआत करने वाले चंकी अब तक गंभीर से लेकर कॉमेडी किरदार तक निभा चुके हैं। साल 1987 में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म का नाम 'आग ही आग' था। फिल्म के प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी थे। वह 'खतरों के खिलाड़ी', जहरीले', 'आंखें' और तेजाब जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आए। तेजाब में उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+