विक्की जैन को एकता कपूर ने कही ऐसी बात, बोलीं- अंकिता का दिल बहुत बार टूटा है, उसे प्लीज.....
Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। धर के सभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे के साथ लड़ाई-झगड़ा करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके बिजनेसमैन पति विक्की जैन भी बिग बॉस के घर में मौजूद हैं और दोनों एक दूसरे से विवाद करते ही नजर आते हैं। दोनों शो के शुरुआती दिन से ही एक दूसरे से लड़ाई कर रहे है और किसी न किसी तरह से लाइमलाइट का हिस्सा बने हुए हैं। घर में दोनों के बीच में काफी अनबन भी देखने को मिली थी।
एकता कपूर का खास मैसेज
इसके बाद अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मम्मी शो में पहुंची थीं और दोनों को खूब समझाया था। अब एकता कपूर ने भी अंकिता और विक्की के लिए एक खास मैसेज दिया है। आपको बता दें कि इस बार वीकेंड का वार एपिसोड बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर ने होस्ट किया था। उन्होंने एकता कपूर का स्पेशल मैसेज अंकिता और विक्की जैन को दिखाया।

अंकिता-विक्की को एकता कपूर ने दी एडवाइस
इस वीडियो में एकता कपूर कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को एडवाइस देती नजर आ रही थीं। वीडियो में एकता कपूर कहती हैं- मैंने बाहर तुम दोनों को अलटिमेट कपल के तौर पर देखा है। ये दम और दिल के बीच में दिमाग पीछे रह गया आप दोनों का। विक्की थोड़ा ज्यादा प्यार से अंकिता के साथ पेश आओ। उसका दिल बहुत बार टूटा है, उसे प्लीज थोड़ा प्यार से रखो। वो बहुत सेंसेटिव हैं।
अंकिता लोखंडे को एकता कपूर ने दिया था पहला ब्रेक
आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और एकता कपूर लंबे समय से एक-दूसरे के दोस्त हैं। एकता कपूर ने ही अंकिता लोखंडे को टीवी पर पहला ब्रेक दिया था। अंकिता लोखंडे ने एकता कपूर के पॉपुलर शो पवित्र रिश्ता में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया था। तभी से दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। एकता कपूर शुरू से ही अंकिता लोखंडे को सपोर्ट कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications