Ek Din Movie Review: पुरानी क्लासिक की गूंज पर नई कहानी की दस्तक, क्यों देखें 'एक दिन'? पढ़ें रिव्यू

फिल्म- एक दिन (Ek Din)
स्टारकास्ट: जुनैद खान, साई पल्लवी, कुणाल कपूर, केविन डेव
डायरेक्टर : सुनील पांडे
रनटाइम: 2 घंटे 5 मिनट
स्टार: 2 (**)

Ek Din Movie Review: फिल्मों की सीधी तुलना अक्सर सही नहीं मानी जाती है लेकिन जब तारीखें और भावनाएं टकराती हैं, तो यादें खुद-ब-खुद ताजा हो जाती हैं। 29 अप्रैल 1988 को रिलीज हुई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' (Qayamat Se Qayamat Tak) ने हिंदी सिनेमा को एक ऐसी प्रेम कहानी दी थी, जिसे आज भी याद किया जाता है। आमिर खान और जूही चावला की ताजगी भरी केमिस्ट्री और निर्देशक मंसूर खान की संवेदनशील कहानी ने इसे अमर बना दिया था।

Ek Din Movie Review

सादगी भरी लव स्टोरी है जुनैद खान की 'एक दिन'
करीब उसी दौर की याद दिलाते हुए आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) की फिल्म 'एक दिन' (Ek Din) आज यानी 1 मई 2026 (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जो एक सादगी भरी लव स्टोरी के साथ दर्शकों के सामने आई है।

मासूमियत के जरिए दिल को छू रही है फिल्म

हालांकि ये फिल्म बड़े संघर्ष या दमदार म्यूजिक का वादा नहीं करती लेकिन अपनी मासूमियत के जरिए दिल छूने की कोशिश जरूर करती है। खास बात ये है कि फिल्म थाई मूवी वन डे का हिंदी रूपांतरण है।

क्या है फिल्म 'एक दिन' की कहानी?

-फिल्म की कहानी दिनेश उर्फ डीनो (जुनैद खान) और मीरा (Sai Pallavi) के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों एक ही ऑफिस में काम करते हैं लेकिन दिनेश की पहचान एक ऐसे शख्स की है जिसे लोग आसानी से नजरअंदाज कर देते हैं। वह मीरा से प्यार करता है, मगर अपने ही आत्मविश्वास की कमी के कारण कभी अपने जज्बात जाहिर नहीं कर पाता।

-दूसरी तरफ मीरा अपने बॉस नकुल (Kunal Kapoor) के प्यार में उलझी हुई है। नकुल अपनी शादीशुदा जिंदगी से असंतुष्ट होने का दिखावा करता है लेकिन जापान ट्रिप के दौरान सच्चाई सामने आती है। उसकी शादी बिल्कुल ठीक है और वह पिता बनने वाला है। इस धोखे से टूट चुकी मीरा एक हादसे का शिकार हो जाती है।

-यहीं से कहानी में एक नया मोड़ आता है। मीरा को टीजीए यानी ट्रांसिएंट ग्लोबल एम्निशिया हो जाता है, जिससे वह एक दिन के लिए अपनी याददाश्त खो देती है। यही एक दिन, दिनेश को उसके करीब आने और उन भावनाओं को जीने का मौका देता है जो शायद हमेशा के लिए अधूरी रह जातीं।

सादगी में छुपी कहानी लेकिन कहीं तो कमी रह गई

-डिजिटल दौर में जहां रिश्ते तेजी से बदलते हैं, वहां 'एक दिन' एक पारंपरिक और सरल प्रेम कहानी पेश करती है। फिल्म का पहला भाग थोड़ा धीमा और सपाट महसूस होता है, जहां घटनाओं की कमी खलती है। हालांकि दूसरे हिस्से में कहानी कुछ गति पकड़ती है और हल्के-फुल्के ट्विस्ट भी देखने को मिलते हैं।

-फिर भी एक यादगार लव स्टोरी के लिए जरूरी होता है गहरा कॉन्फ्लिक्ट जो कि यहां पूरी तरह उभर नहीं पाता। टीजीए जैसे दिलचस्प कॉन्सेप्ट का इस्तेमाल भी कहानी में थोड़ी सुविधा के साथ किया गया है, जिससे भावनात्मक गहराई कम हो जाती है। स्क्रीनप्ले में कसावट की कमी साफ महसूस होती है।

फिल्म का संगीत और विजुअल्स

-लव स्टोरी फिल्मों में म्यूजिक की अहम भूमिका होती है लेकिन इस फिल्म में राम संपथ का संगीत और अरिजीत सिंह की आवाज भी वह जादू नहीं जगा पाती, जिसकी उम्मीद थी। 'एक दिन' और 'ख्वाब देखूं' जैसे गाने सुनने में अच्छे जरूर हैं लेकिन लंबे समय तक याद नहीं रहते।

-इसके उलट सिनेमैटोग्राफर मनोज लोबो का काम फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आता है। जापान की बर्फीली वादियां और खूबसूरत लोकेशंस फिल्म को विजुअली बेहद आकर्षक बनाती हैं। हालांकि क्लाइमैक्स थोड़ा जल्दबाजी में खत्म होता नजर आता है।

फिल्म की स्टारकास्ट और उनकी एक्टिंग

-फिल्म के सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है। आमिर खान के बेटे जुनैद खान, जो कि इस फिल्म के लीड एक्टर हैं, ने एक साधारण और दब्बू लड़के के किरदार को सहजता से निभाया है। ये काफी हद तक विश्वसनीय लगता है।

-वहीं साउथ की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू प्रभावशाली है। उनका नैचुरल अभिनय और सादगी भरा लुक किरदार को वास्तविकता से जोड़ता है। हालांकि उनके कैरेक्टर में और गहराई की गुंजाइश थी।

-कुणाल कपूर अपने रोल में ठीक-ठाक नजर आते हैं लेकिन उनके किरदार को भी और विस्तार मिल सकता था। सहायक कलाकारों का योगदान सीमित है क्योंकि कहानी में उनके लिए ज्यादा जगह नहीं है।

फिल्म को देखें या छोड़ें?

अगर आप सरल और बिना ज्यादा ड्रामा वाली प्रेम कहानियों के शौकीन हैं तो फिल्म 'एक दिन' आपको एक हल्का-फुल्का अनुभव दे सकती है। हालांकि अगर आप गहरी और प्रभावशाली लव स्टोरी की उम्मीद कर रहे हैं, तो शायद ये मूवी उस कसौटी पर पूरी तरह खरी न उतरे। ऐसे में इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार करना भी एक विकल्प हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+