Dussehra 2023: आलिया भट्ट से लेकर अक्षय कुमार तक ने फैंस को दी दशहरा की बधाई, इंटरनेट पर कही ये बात

Dussehra 2023: आज देशभर में विजयादशमी और दशहरा मनाया जा रहा है। आज यानी 24 अक्टूबर 2023 को मां दुर्गा के विसर्जन के साथ साथ शाम को रावण के बड़े-बड़े पुतले भी फूंके जाएंगे। पूरे देश में आज बुराई पर अच्छाई की जीत को सेलिब्रेट किया जाता है। चारों तरफ जश्न का माहौल है। बॉलीवुड सेलेब्स भी दशहरे के त्योहार को धूमधाम से मना रहे हैं। साथ ही अपने फैंस को वह दशहरे और विजयादशमी की बधाई भी दे रहे हैं। आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, अक्षय कुमार से लेकर कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को मैसेजेस के जरिए शुभकामनाएं दी हैं।

आलिया भट्ट ने फैंस को दी दशहरे की बधाई
आज दशहरे के खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भगवान राम की एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं। आलिया ने लिखा है- आप सभी को दशहरे की बधाई।

dussehra 2023 bollywood

अनुष्का शर्मा ने लोगों को दी शुभकामनाएं
बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर लोगों को बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर पोस्ट कर फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं।

अक्षय कुमार ने लोगों के लिए लिखी ये बात
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने विजयादशमी के त्योहार पर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है- आपको और आपके परिवार को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। ये त्योहार सभी के लिए खुशियां लाए। हैप्पी दशहरा।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस से कही ये बात
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने ट्विटर (एक्स) अकाउंट पर फैंस को दशहरे की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है- दशहरा हमें याद दिलाता है कि बुराई कभी भी सच्चाई के प्रकाश को बुझा नहीं सकती। शुभ दशहरा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+