मुंबई कॉन्सर्ट में दुआ लिपा ने शाहरुख खान के गाने पर किया परफॉर्म, सोशल मीडिया पर माहौल बन गया

भारत में इन दिनों खूब कॉन्सर्ट हो रहे हैं। ये सिलसिला दिलजती दोसांझ ने शुरू किया। बीती 30 नवंबर को इंटरनेशनल सिंगर दुआ लिपा का मुंबई में कॉन्सर्ट था। जिसमें बड़ी तादात में उनके फैंस उन्हें सुनने पहुंचे थे। इस कॉन्सर्ट के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जो सबसे ज्यादा वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें शाहरुख खान का भी दुआ लिपा से कनेक्शन है।

दरअसल, दुआ लिपा ने अपने गाने Levitating को शाहरुख खान के गाने Wo Ladki Jo के साथ मिक्स कर दिया। उन्होंने इन दोनों गानों पर परफॉर्म किया। ये देखते हुए पूरे कॉन्सर्ट का माहौल सेट हो गया और दर्शकों के अंदर एक अलग जोश भर गया। जब से इस परफॉर्मेंस का वीडियो सामने आया है, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला हुआ है। शाहरुख के फैंस भी इस वीडियो को देख खूब इंजॉय कर रहे हैं।

Dua Lipa performed the song levitating x wo ladki jo from Shahrukh Khan Badshah movie

दुआ शाहरुख का हुआ क्रॉसओवर
इस मैशअप की शुरुआत इस कॉन्सर्ट पर नहीं हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पिछले कई समय से Levitating और 'वो लड़की जो सबसे अलग है' का मैशअप आता है। इस पर खूब रील भी कटती हैं। बता दें, 'वो लड़की जो सबसे अलग है' शाहरुख खान की फिल्म बादशाह का गाना है। खै़र, ये मैशअप इंस्टा पर पहले से पसंद किया जाता रहा है। इसी बीच दुआ ने पिछले महीने अपना मुंबई कॉन्सर्ट अनाउंस किया। तभी से ये भी चर्चा होने लगी थी कि दुआ लाइव कॉन्सर्ट में अपना गाना Levitating गाएंगे तो, ऑडियंस वो लड़की.... गाना शुरू कर देगी। लेकिन दर्शकों की बात दुआ ने अपने लाइव कॉन्सर्ट पर मान ली। इस क्रॉसओवर के लिए शाहरुख के फैंस भी काफी वेट कर रहे थे।

शाहरुख की हो रही तारीफ
दुआ की परफॉर्मेंस का वीडियो शाहरुख की बेटी सुहाना खान ने भी शेयर किया है। सोशल मीडिया पर ये भी चर्चा होने लगी है कि शाहरुख ग्लोबल स्टार हैं। इसके अलावा भी लोग शाहरुख की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+