Biggest Hits 2022: साल 2022 में बॉलीवुड की इन फिल्मों ने की बंपर कमाई, इन बड़े एक्टर्स का रहा जलवा

साल 2023 की शुरूआत होने वाली है। ऐसे में आपको साल 2022 में रिलीज हुई उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन किया।

Biggest Hits 2022: साल 2022 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए कुछ खास नहीं रहा। बड़े पर्दे पर रिलीज हुई ज्यादातर फिल्में मुंह के बल गिरी हैं। वहीं साउथ सिनेमा की बात करें तो, फिल्मों ने बड़े पर्दे पर झंडे गाड़ दिए। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है अक्षय कुमार। जिनकी साल 2022 में रिलीज हुई सभी फिल्में बुरी तरह पिटी हैं। लेकिन इस साल ऐसी भी कईं फिल्में थीं जिन्होंने फैंस का दिल जीता है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करने में सफल रहीं। यहां हम साल 2022 की अब तक की रिलीज़ हुई उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्होंने बॉक्स ऑफिर पर शानदार प्रदर्शन किया।

'द कश्मीरी फाइल्स'

'द कश्मीरी फाइल्स'

विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म लगभग 250 करोड़ के बजट से तैयार की गई थी। लेकिन तमाम विवादों के बावजूद इस फिल्म ने करीब 314 करोड़ रूपये से अधिक का बिजनेस किया था। इस फिल्म की कहानी कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों पर आधारित है। इस फिल्म ने उस वक्त सफलता हासिल की जब कोरोना महामारी की वजह से लोग थिएटर में फिल्म देखने कम जा रहे थे।

गंगूबाई काठियावाड़ी

गंगूबाई काठियावाड़ी

आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' साल की शुरूआत में 25 फरवरी 2022 को रिलीज हुई थी। कम बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 220 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली द्वारा किया गया था। फिल्म में आलिया की एक्टिंग की फैंस ने काफी तारीफ की थी। ये फिल्म आलिया भट्ट के करियर में सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है।

भूल भुलैया 2

भूल भुलैया 2

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' 20 मई 2022 को थिएटर में रिलीज की गई थी। फिल्म में कार्तिक के अलावा कियारा आडवाणी और तब्बू लीड रोल में थे। इस फिल्म से फैंस को कम उम्मीदें थी कि, अक्षय की जगह कार्तिक खास कमाल नहीं कर पाएंगे। लेकिन जैसे ही ये फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कमाल ही कर दिया। इस फिल्म ने लगभग 226 करोड़ बिजनेस किया था और साल 2022 में इसका नाम टॉप फिल्मों में शामिल हो गया।

ब्रह्मास्त्र

ब्रह्मास्त्र

तमाम विवादों और फिल्म को किए गए बायकॉट के बावजूद रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र ने काफी अच्छा बिजनेस किया। हालांकि फिल्म की कहानी फैंस को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाई। लेकिन फिल्म में दिखाए गए वीएफएक्स ने कहानी में जान डाल दी। ब्रह्मास्त्र ने लगभग बॉक्स ऑफिस पर 440 करोड़ का बिजनेस किया था।

दृश्यम 2

दृश्यम 2

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भी बहुत जल्द करीब 400 करोड़ रूपये का कारोबार पार कर लिया। मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी ने फैंस को काफी इंप्रेस किया। बता दें कि, मणिरत्नम अपने बेहतरीन डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+