डॉली सोही की बिगड़ी तबीयत, सर्वाइकल कैंसर ने किया ऐसा हाल, एक्ट्रेस ने कहा- मेरे लिए दुआ करो क्योंकि.....

Dolly Sohi Hospitalised: टीवी एक्ट्रेस डॉली सोही को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि डॉली सोही इस समय बहुत मुश्किलों और दर्द से गुजर रही हैं। दरअसल वह सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही हैं। हाल ही में डॉली को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस समय उनका इलाज चल रहा है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही डॉली सोही की बिगड़ी तबीयत
ईटाइम्स की खबर के मुताबिक सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही डॉली सोही ने हाल ही में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी। उसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉली सोही हाल ही में टीवी शो 'झनक' में नजर आई थीं, पर खराब सेहत के कारण उन्होंने ये शो बीच में ही छोड़ दिया था।

Dolly Sohi

एक्ट्रेस को कीमोथैरेपी से हुई कमजोरी
आपको बता दें कि डॉली सोही की कीमोथैरेपी चल रही थी। इसकी वजह से उन्हें काफी कमजोरी महसूस हो रही थी। उन्हें काम करने में भी बहुत तकलीफ हो रही थी। ऐसें में उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा था। डॉली सोही फिलहाल अपनी सेहत और इलाज पर ध्यान दे रही हैं और उन्होंने लोगों से अपने लिए दुआ मांगने के लिए कहा है।

नवंबर 2023 में डिटेक्ट हुआ था सर्वाइकल कैंसर
टीवी एक्ट्रेस डॉली सोही को नवंबर 2023 में पता चला था कि उन्हें सर्वाइकल कैंसर है। इसके बाद ही उनकी कीमोथैरेपी शुरू हो गई थी। डॉली सोही बहुत ही बहादुरी से कैंसर से अपनी लड़ाई लड़ रही हैं। उनके फैंस भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+