Doctor G Box Office: फर्स्ट वीकेंड में 'डॉक्टर जी' ने कमाए 15 करोड़ रुपये, आयुष्मान ने जीता दर्शकों का दिल
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' को दर्शकों का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। तीसरे दिन भी फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा और अब तक फिल्म ने कुल 15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
Doctor G: आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'डॉक्टर जी' हाल ही में रिलीज हुई है। अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म अभी तक 15 करोड़ का वीकेंड कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन की डीटेल ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर शेयर की है। शुक्रवार से लेकर अभी तक फिल्म के कलेक्शन का विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्म ने वीकेंड पर बढ़िया कलेक्शन किया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि फिल्म डॉक्टर जी ने रविवार को कुल 5.94 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। उन्होंने बताया कि शनिवार को इसने 5.22 करोड़ का बिजनेस किया था और शुक्रवार को 3.87 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तरण आदर्श ने बताया कि वीकेंड पर तो फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन इसके लिए अगली चुनौती सोमवार होने वाली है।
बताते चलें कि आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी को दर्शकों का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में एक्टर ने मेडिकल स्टूडेंट की भूमिका निभाई है। आयुष्मान पढ़ना तो आर्थोपेडिक चाहते हैं लेकिन उन्हें गाइनो मिल जाता है।
एक मेल डॉक्टर होते हुए उन्हें स्त्री रोग विशेषज्ञ बनना पड़ता है। ऐसे में समाज में इस स्टीरियोटाइप को फिल्म में बखूबी पेश किया गया है। फिल्म ने 3.87 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था और अब ये अच्छी-खासी कमाई कर रही है।
बताते चलें कि आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी की टक्कर परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू स्टारर 'कोड नेम: तिरंगा' से थी। परिणीति की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल है। फिल्म डॉक्टर जी के आगे नहीं टिक पाई।












Click it and Unblock the Notifications