दिशा पाटनी ने पिंक बिकनी में ढाया कहर, ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ भी हुए शर्टलेस, देखें वीडियो

दिशा पाटनी ने पिंक बिकनी में ढाया कहर, ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ भी हुए शर्टलेस, देखें वीडियो

मुंबई, 31 दिसंबर। मालदीव बॉलीवुड सेलिब्रेटीज का फेवरेट डेस्टिलेशन बन चुका है। इयर एंड में भी कई एक्‍टर-एक्‍ट्रेस अपने पॉटनर के संग यहां छुट्टियां मनाने आए हैं। एक्‍ट्रेस दिशा पाटनी भी पिछली बार की तरह इस बार भी अपने प्रेमी टाइगर श्रॉफ के साथ मालदीव छुट्टियां मनाने पहुंची हैं। दोनों ने हालांकि एक साथ ये खुलासा नहीं किया है कि वो दोनों एक साथ वहां मस्‍ती करने पहुंचे हैं लेकिन तस्‍वीरों से साफ खुलासा हो रहा है कि टाइगर और दिशा पटानी वेकेशन जमकर एंजॉय कर रहे हैं।

पिंक बिकिनी में दिशा पाटनी का दिखा हॉट अवतार

पिंक बिकिनी में दिशा पाटनी का दिखा हॉट अवतार

दिशा भी इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेटेस्‍ट पोस्ट में उन्होंने बिकिनी के ऊपर चेकर्ड पर्पल शर्ट पहनी थी। एक और तस्वीर में उन्होंने रेड बिकिनी में पोज दिया। वहीं अब एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो वो पिंक बिकिनी पहनकर समुद्र में अठखेलियां करती दिखाई दे रही हैं। बिकनी में एक्‍ट्रेस का ये पोज देखकर फैंस दिशा के दीवानें हो रहे हैं। स्विमिंग ही नहीं बिकिनी में दिशा ने अलग-अलग अंदाज में पोज में अपने फैंस के लिए फोटो शेयर की है।

 ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ भी हुए शर्टलेस

ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ भी हुए शर्टलेस

वहीं इंस्टाग्राम पर टाइगर ने शर्टलेस पोज देते हुए अपनी क्लोज अप तस्वीरें शेयर की है। टाइगर श्रॉफ दाढ़ी वाले लुक में नजर आए। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, दिशा पटानी ने टिप्पणी की, "वाह क्या शानदार फोटोग्राफर है इसके साथ ही फायर इमोजी भी दिशा ने शेयर की है। ये कमेंट करके उन्‍होंने बता दिया कि दोनों साथ हैं। टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने भी कई रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किए। जैकी भगनानी ने लिखा वाह क्या बात है।

टाइगर ने स्विम शॉर्ट्स में वीडियो किया शेयर

टाइगर ने स्विम शॉर्ट्स में वीडियो किया शेयर

इससे पहले, टाइगर ने स्विम शॉर्ट्स पहनकर धूप का आनंद लेते हुए अपनी एक क्लिप साझा की थी। डुबकी लगाने के बाद पानी से बाहर निकलते ही उन्होंने अपना एक वीडियो भी शूट करवाया था और उसे अपने फैंस के लिए शेयर किया था।

टाइगर श्रॉफ जल्‍द इस फिल्‍म में आएंगे नजर

टाइगर श्रॉफ जल्‍द इस फिल्‍म में आएंगे नजर

दिसंबर माह की शुरुआत में टाइगर अपनी फिल्म गणपथ की शूटिंग के लिए यूके में थे। उन्‍होंने एक वीडियो भी शेयर किया था। गणपथ विकास बहल द्वारा निर्देशित और वाशु भगनानी, विकास बहल, दीपशिखा देशमुख और जैकी भगनानी द्वारा निर्मित है। फिल्म में टाइगर के अलावा कृति सेनन भी हैं। यह 23 दिसंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है। टाइगर की हीरोपंती 2 और बाघी 4 आने वाली फिल्‍मों में शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+