Disha Patani की फिटनेस का सीक्रेट है उनकी डाइट, जानें दिन में कितनी बार क्या-क्या खाती हैं एक्ट्रेस?
Disha Patani News: बॉलीवुड की फिटनेस आइकन कही जाने वाली दिशा पाटनी इन दिनों फिर चर्चा में हैं। उनके घर पर हुए हमले की वजह से एक्ट्रेस के फैंस काफी परेशान हैं। एक्ट्रेस फिटनेस को लेकर काफी अवेयर रहती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर वह अपने वर्कआउट वीडियो शेयर करते हैं। उनकी फिटनेस की तारीफ मशहूर लेखक चेतन भगत भी कर चुके हैं। राइटर और सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर चेतन भगत ने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस की जमकर तारीफ करते हुए कहा था कि वह फिटनेस के लिए बेहद अनुशासित जिंदगी जीती हैं।
चेतन भगत ने द लल्लनटॉप वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा था कि दिशा पाटनी का 'वन मील ए डे' रूटीन और मिठाइयों से दूरी उनके अनुशासन को दिखाता है। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस दिन भर में सिर्फ एक बार ही खाती हैं। फिर चाहे सेट पर मिठाई आए या कुछ और आए उन्हें इससे कोई मतलब नहीं होता है।

Disha Patani करती हैं फिटनेस रुटीन का पालन
दिशा पाटनी अपनी डाइट को लेकर काफी मेहनत करती हैं। वह दिन भर में सिर्फ एक बार खाना खाती हैं और उसमें हर तरह के न्यूट्रिशंस होते हैं। चेतन भगत ने बताया कि दिशा पाटनी की फिटनेस की जितनी तारीफ होती है, तो उसके पीछे उनका कठोर अनुशासन भी है। उन्होंने कहा कि वह दिन भर में सिर्फ एक बार खाना खाती हैं और चाहे जितने भी बजे शूटिंग खत्म हो, वह जाकर अपना वर्कआउट जरूर करती हैं। यह सबके लिए सीखने की बात होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Disha Patani Net Worth: ऐसे पैसे छापती हैं दिशा पाटनी, फिल्मों के अलावा इन चीजों से बनीं इतनी अमीर
Disha Patani के घर पर हुआ था हमला
बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में पुलिस की पांच टीमें जांच कर रही हैं। उनके घर पर कुछ बाइक सवार लोगों ने हमला किया था और हमले की भी जिम्मेदारी भी ली है। मौके से 9 एमएम के खोखे मिले हैं, जिनको पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। दिशा के पिता जगदीश सिंह पाटनी ने कहा कि घर से गोली बरामद की गई है और यह विदेशी पिस्टल है। उन्होंने कहा कि आठ-दस राउंड फायरिंग हुई है। हालांकि, बरेली पुलिस ने भी इस मामले में कहा है कि केस दर्ज कर मामले की जांच हो रही है।
यह भी पढ़ें: Disha Patani: शुरू होने वाली है एक और लव स्टोरी? दिशा पटानी के साथ मुंबई में स्पॉट हुआ स्टार क्रिकेटर
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications