Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Disha Patani Net Worth: ऐसे पैसे छापती हैं दिशा पाटनी, फिल्मों के अलावा इन चीजों से बनीं इतनी अमीर

Disha Patani Net Worth: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के साथ साथ स्लिम फिगर और खूसूरत के चलते अपीन अलग पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस दिशा पटानी इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि एक्ट्रेस के बरेली के घर पर 2 अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है।

दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग
जानकारी के अनुसार दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बरेली के सिविल लाइंस इलाके में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर 12 सितंबर 2025 तड़के 3.30 बजे लगभग 7 से 8 राउंड फायरिंग की है।

Disha Patani Net Worth

गोल्डी बरार ग्रुप ने ली हमले की जिम्मेदारी

इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गिरोह, गोल्डी बरार ग्रुप ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली। माना जा रहा है कि ये हमला दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी के हालिया विवाद से जुड़ा है, जो एक सेवानिवृत्त भारतीय सेना मेजर और वर्तमान में वेलनेस कोच के रूप में कार्यरत हैं।

दिशा पाटनी की बहन खुशबू के चलते शुरू हुआ था विवाद

-दरअसल कुछ समय पहले ही दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य पर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया था। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा था- अगर वह मेरे सामने होते तो मैं उन्हें सबक सिखा देती।

-इसके बाद उनका ये कमेंट गलत तरीके से पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज के नाम से जोड़ा गया, जिससे विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया। फिलहाल दिशा पाटनी के पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है और पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

दिशा पाटनी का फिल्मी करियर

-वहीं दिशा पाटनी की बात करें तो अपनी बेहतरीन एक्टिंग, आकर्षक चार्म और बोल्ड पर्सनैलिटी की बदौलत उन्होंने इंडस्ट्री में कदम जमाया है। उन्होंने फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से अपने एक्टिंगकरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

-फिल्मी दुनिया में सफलता के साथ-साथ दिशा पाटनी की कमाई भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने काफी मेहनत कर करोड़ों की संपत्ति बना ली है। आइए आपको बताते हैं कि दिशा पाटनी की कुल संपत्ति कितनी है और वह एक साल में कितना कमा लेती हैं।

दिशा पाटनी की कुल संपत्ति और कमाई

-मसाला मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार दिशा पाटनी की कुल संपत्ति लगभग 75 करोड़ रुपए के आसपास है। वह एक फिल्म के लिए करीब 6 से 7 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। दिशा पाटनी हर महीने में लगभग 1 करोड़ रुपए की कमाई कर लेती हैं। एक्ट्रेस की सालाना कमाई करीब 12 करोड़ रुपए के आसपास है।

-टीवी शो में नजर आने के लिए दिशा पटानी करीब 2 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं। खबर है कि साउथ की फेमस फिल्म कंगुवा के लिए दिशा पाटनी ने 3 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।

-इसके अलावा दिशा पाटनी की ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छा खासी कमाई होती। हर ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वह लगभग 1.5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक लॉन्जरी ब्रांड के साथ उनका करार हर महीने 10 लाख रुपए का है।

दिशा पाटनी का लग्जीरियस घर

लाइफस्टाइल एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक दिशा पाटनी ने साल 2016 में मुंबई के बांद्रा इलाके में समुद्र के किनारे एक शानदार बंगला खरीदा था, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए बताई जाती है। इसके अलावा उन्होंने पश्चिम मुंबई में एक प्रीमियम अपार्टमेंट भी खरीदा है जिसकी कीम 5.95 करोड़ रुपये है। इस अपार्टमेंट के लिए उन्होंने स्टाम्प ड्यूटी के रूप में करीब 17.85 लाख रुपये खर्च किए थे।

दिशा पाटनी की लग्जरी कारों का कलेक्शन

-दिशा पटानी अपने लग्जरी कार कलेक्शन के लिए भी जानी जाती हैं। उनके पास मर्सिडीज-बेंज एस450 मौजूद है जिसकी कीमत 83.51 लाख रुपए है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट कार है जिसकी कीमत 1.51 करोड़ रुपए है।

-दिशा पाटनी के पसा बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज है, जिसकी कीमत करीब 1.78 करोड़ रुपए है। एक्ट्रेस के पास होंडा सिविक सेडान, शेवरले क्रूज, और ऑडी ए6 भी है।

-दिशा पाटनी न केवल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अभिनय कला से पहचान बना रही हैं, बल्कि आलीशान लाइफस्टाइल और मजबूत कमाई के कारण भी वह चर्चा में बनी रहती हैं। वह फिल्मों, विज्ञापनों और प्रॉपर्टी के जरिए शानदार कमाई करती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+