दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा बयान, परिवार को दी गई ऐसी सुरक्षा
Disha Patani Firing Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली में सिविल लाइन्स इलाके में स्थित घर पर फायरिंग की घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है। इस हमले की जिम्मेदारी गोल्डी बरार और रोहित गोदारा ने अपने नाम ली है।
बरेली में दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग
वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। आइए आपको बताते हैं कि पुलिस ने इस मामले को लेकर क्या प्रतिक्रिया दी है। साथ ही ये भी जानते हैं कि एक्ट्रेस के परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस क्या कर रही है।

दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग को लेकर पुलिस ने क्या कहा?
बरेली पुलिस ने बताया है कि गत 12 सितंबर 2025 (शुक्रवार) को रात के समय दो अज्ञात हमलावरों ने दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की थी। ये घटना तुरंत ही मीडिया और पुलिस तक पहुंची। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटना की पुष्टि होते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
एक्ट्रेस के परिवार की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश
-पुलिस ने ये भी बताया है कि दिशा पाटनी और उनके परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस मामले की जांच के लिए कुल 5 विशेष जांच टीम बनाई गई हैं। इन टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वह पूरी तत्परता से मामले की गहराई से जांच करें और अपराधियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करें।
-साथ ही दिशा पाटनी के परिवार वालों से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है। पुलिस की इन टीमों द्वारा लगातार नजर रखी जाएगी ताकि कोई चूक न हो।
सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट वायरल
-इस पूरे घटनाक्रम के साथ एक सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हो रहा है। ये सोशल मीडिया पोस्ट गोल्डी बरार और रोहित गोदारा की तरफ से लिखा गया है। पोस्ट में ये दावा किया गया है कि दिशा पाटनी और खुशबू पाटनी ने पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज व अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया था।
-पोस्ट में लिखा गया है कि पाटनी परिवार की बेटियों ने सनातन धर्म का अपमान किया है जो कि सहन नहीं किया जाएगा और अगली बार अगर किसी ने भी सनातन धर्म की अवमानना की कोशिश की, तो उसके खिलाफ और कड़ा कदम उठाया जाएगा। उसे अपनी जान से हाथ धोना भी पड़ सकता है।
-पोस्ट में साफ साफ ये धमकी दी गई है कि इस तरह की हरकत करने वालों को उनके घर में ही मार दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications