'सनी देओल ने मुझे बर्बाद किया, 27 साल बाद भी नहीं लौटाए 2 करोड़', सुनील दर्शन ने एक्टर पर लगाया आरोप
Suneel Darshan On Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' इस समय सिनेमघरों में छाई हुई ह। फिल्म की पूरी टीम इसकी बंपर सक्सेस का जश्न मना रही है। खबर है कि फिल्म गदर 2 वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। इन सबके बीच भी सनी देओल को लेकर कई तरह की बातें सामने आई हैं। सनी देओल अपने जुहू वाले बंगले की नीलामी के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए थे। हालांकि, बैंक ने 24 घंटे के अंदर नीलामी का नोटिस रद्द कर दिया था। अब बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर सुनील दर्शन ने सनी देओल पर करीब दो कराड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
सुनील दर्शन ने सनी देओल पर लगाया आरोप
फिल्म मेकर सुनील दर्शन का कहना है कि सनी देओल के साथ उनका ये मामला 27 साल पुराना है और वह तभी से इसको लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। दैनिक भास्कर से बात करते हुए फिल्म मेकर सुनील दर्शन ने कह- ये मामला साल 1996 से शुरू हुआ था जब बॉलीवुड एक्टर सनी देओल एक इंटरनेशनल फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी खोलना चाहते थे। सुनील ने आगे कहा- मैंने इसमें सनी देओल की मदद की थी। समय निकलता गया लेकिन सनी देओल ने मेरे पैसे नहीं लौटाए।

सुनील ने कहा- सनी ने मेरे पैसे नहीं लौटाए
सुनील दर्शन ने इंटरव्यू में कहा- इस बीच सनी देओल ने अपनी तो खूब सारी प्रॉपर्टीज बना लीं, पर मेरे पैसे देना भूल गए। अपने जन्मदिन पर सनी देओल ने मुझसे कहा था कि वह एक इंटरनेशनल फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी खोलना चाहते हैं। उन्होंने मुझसे फिल्म 'अजय' के लिए ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स मांगे थे। मुझसे कहा था कि वो इसका पूरा पेमेंट करेंगे। उन्होंने आगे कहा- फिर कुछ दिनों बाद सनी ने मुझसे कहा था कि वह पैसों का इंतजाम करने के लिए लंदन जा रहे हैं। जैसे ही पैसे जमा हो जाएंगे, वह मुझसे फिल्म के प्रिंट खरीद लेंगे। उन्होंने रजिस्ट्रेशन के लिए मुझसे कुछ पेपर्स भी मांगे थे। मैंने भी भरोसा करके कागजात पर साइन कर दिए थे।
सुनील ने कहा- सनी ने मुझे हर बार बेवकूफ बनाया
फिल्म मेकर सुनील दर्शन ने आगे कहा- कुछ दिन बाद सनी देओल की तरफ से एक शख्स मुझसे फिल्म के प्रिंट लेने आया, लेकिन वह अपने साथ पैसे नहीं लाया था। जब उनकी सनी देओल से फोन पर बात हुई तो एक्टर ने कथित तौर पर कहा कि लंदन में क्रिसमस की छुट्टी के कारण बैंक बंद हैं। सुनील दर्शन ने कहा- मैंने उस समय भी सनी देओल पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए फिल्म के प्रिंट दे दिए। मैं इसके बाद कई महीनों तक सनी देओल से पैसे मांगता रहा लेकिन वह टालते रहते। कभी हैदराबाद बुलाते तो कभी जयपुर। वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। मैं हर दिन उनके फिल्म के सेट पर जाता था और घंटों वहां बैठा रहता था। वो मुझे हर बार टाल देते थे।
कोर्ट में सनी देओल ने कहा- मेरे पास लौटाने के लिए पैसे नहीं हैं
डायरेक्टर सुनील दर्शन ने कहा- करीब चार साल तक मैं सनी देओल के पीछे अपने पैसे लेने के लिए भागता रहा। इस दौरान सनी देओल की कई फिल्में फ्लॉप हुई थीं। मांगने के बाद भी जब पैसे नहीं मिले तो मैंने कोर्ट जाना ही बेहतर समझा। अदालत में सनी देओल ने जज के सामने कहा कि उनके पास लौटाने के लिए पैसे नहीं हैं। सनी ने कोर्ट में कहा कि वह मेरे साथ एक फिल्म करने के लिए तैयार हैं। लेकिन यहां भी उन्होंने मुझे धोखा दिया क्योंकि कभी वह मुझे कहानी बदलने को कहते, तो कभी खुद को बिजी बताते थे।
'सनी देओल की नीयत पैसे लौटाने की नहीं है'
सुनील दर्शन ने अपने इंटरव्यू में कहा- करीब 27 साल बाद भी सनी देओल ने मेरे पैसे नहीं लौटाए हैं और मैं आज भी कोर्ट के चक्कर काट रहा हूं। मैंने कई बार उनके साथ बातचीत कर इस मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन सनी देओल कोर्ट का फैसला भी नहीं मान रहे, क्योंकि इनकी नीयत पैसे लौटाने की नहीं है। सुनील दर्शन ने बताया कि आज भी उनके 1 करोड़ 77 लाख और 25 हजार रुपये बकाया हैं।












Click it and Unblock the Notifications