दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम बने पैरेंट्स, एक्ट्रेस ने प्रीमैच्योर बेटे को दिया जन्म, जानें उनकी हालत
Dipika Kakar Baby Boy: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दीपिका कक्कड़ मां बन हई हैं। उन्होंने आज सुबह एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। ऐसे में टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। दोनों पैरेंट्स बन गए हैं। दीपिका ने खुद ऑफिशियल पोस्ट के जरिए ये लोगों को ये खुशखबरी दी है। इस खबर के साथ साथ दीपिका कक्कड़ ने अपनी डिलीवरी और बेटे के बारे में भी लोगों को अपेडट दिया है।
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया हा और लोगों को अपने पैरेंट्स बनने की खबर दी है। इस पोस्ट में उन्होंने डिलीवरी को लेकर अपडेट भी दिया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है- अलहमदुलिल्लाह, आज 21 जून 2023 की सुबह हमारे घर बेटे का जन्म हुआ है। ये प्रीमैच्योर डिलीवरी है लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। बस दुआ और आशीर्वाद बनाए रखना।

दीपिका कक्कड़ बनी बेटे की मां
आपको बता दें कि शोएब और दीपिका के पैरेंट्स बनने की खबर सुनने के बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक नए पैरेंट्स को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। दीपिका और शोएब के फैंस तरह तरह के बधाई मैसेजेस लिख रहे हैं।
प्रीमैच्योर बेबी को दिया जन्म
आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए लोगों को लगातार अपना हेल्थ अपडेट और प्रेग्नेंसी को लेकर जानकारी देती रही हैं। दीपिका ने अपने व्लॉग में बताया था कि डॉक्टरों ने उन्हें जुलाई के तीसरे या चौथे हफ्ते की डेट दी है। लेकिन बच्चा डिलीवरी के लिए तय समय से पहले ही पैदा हो गया है।
जनवरी 2023 में की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा
जानकारी के अनुसार दीपिका कक्कड़ ने जनवरी 2023 में ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ फोटोशूट शेयर करते हुए बताया था कि वह लोग जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। दीपिका कक्कड़ ने उस दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया था कि उन्होंने तीन महीने तक प्रेग्नेंसी की बात जानबूझ कर लोगों से छिपा रखी थी क्योंकि पिछले साल उनका मिसकैरेज हो गया था। उसके बाद से ही डॉक्टरों ने इस प्रेग्नेंसी में में उन्हें बहुत ज्यादा सावधानी बरतने के लिए कहा था।












Click it and Unblock the Notifications