Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट की टिकट्स की कीमत उड़ा देंगी आपके होश, मिनटों में हुए सोल्ड आउट
Diljit Dosanjh Concert Tickets Price: दुनियाभर में मशहूर एक्टर और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अक्सर अपनी फिल्मों और गानों को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। एक्टर की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। उन्हें सुनने के लिए फैंस किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं।
दिलजीत दोसांझ दिल-लुमिनाती इंडिया टूर
फिलहाल दिलजीत दोसांझ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दिलजीत भारत के 10 शहरों में अक्टूबर 2024 से दिसंबर 2024 तक दिल-लुमिनाती इंडिया टूर (Dil Illuminati India Tour) कॉन्सर्ट करने वाले हैं। इसकी शुरुआत 26 अक्तूबर 2024 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से होगी।

कुछ ही मिनटों में सोल्ड आउट हुईं टिकट्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गत 12 सितंबर 2024 को दोपहर एक बजे से दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की टिकटों की सेल पब्लिक के लिए ओपन कर दी गई थी। यूएस और यूके के बाद अब भारत में उनके शोज की टिकटें कुछ ही मिनटों में सोल्ड आउट हो गईं।
भारत के 10 शहरों में टूर का आयोजन
दिलजीत के इस अपकमिंग कॉन्सर्ट की सबसे कम रेट की टिकट का दाम 1499 रुपये था। ये सिल्वर टिकट था। वहीं गोल्डन टिकट की कीमत 3999, 4999 और 5999 रुपए रखी गई थी। भारत के 10 शहरों में इस टूर का आयोजन किया गया है। आगामी 29 दिसंबर 2024 को शो का आखिरी टूर गुवाहाटी में होगा।
40 हजार तक में बिकी टिकटें
भारत में दिलजीत दोसांझ के इस शो की टिकटों की कीमत 1499 रुपए से लेकर 12999 रुपए तक रखी गई थी। आपको बता दें कि सिंगर के कुछ फैंस ने तो री-सेल में इसके लिए 40 हजार रुपए तक चुकाए हैं।
नॉर्थ अमेरिका में 234 करोड़ रुपए की कमाई
आपको बता दें कि नॉर्थ अमेरिका में दिलजीत दोसांझ के लाइव शोज से करीब 28 मिलियन डॉलर यानी 234 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। दिलजीत की मैनेजर सोनाली सिंह ने इस बात का खुलासा किया है। सोनाली ने बताया कि कई लोगों ने तो री-सेल में 54 लाख रुपए तक देकर टिकटें खरीदी थीं।












Click it and Unblock the Notifications