मुझे मर्द की जरूरत नहीं...'दिया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने खुद से कर ली शादी

नई दिल्ली। गुजरात की क्षमा बिंदू आपको याद है? वो लड़की, जिसने खुद से शादी चला दी, सात फेरें लिए और अकेले खुद के साथ हनीमून पर भी गई। अब ऐसा ही मामला टीवी इंडस्ट्री में भी देखने को मिली है। मशहूर टीवी शो 'दिया और बाती हम' टीवी सीरियल से फेमल हुई एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने मंगलसूत्र पहन रखा है, मांगों में सिंदूर लगाई है। फोटो के साथ -साथ उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है। कनिष्का ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो के साथ कैप्शन लिखा है, जिसमें उन्होंने खुद से शादी करने की बात कही है।

 एक्ट्रेस ने खुद से रचा ली शादी

एक्ट्रेस ने खुद से रचा ली शादी

'दिया और बाती हम', 'पवित्र रिश्ता' और 'देवी आदिशक्ति' जैसे पॉप्युलर टीवी शो में नजर आ चुकी एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने 16 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें उनकी मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र था, जिसे देखकर फैंस चौक गए। कनिष्का की ये फोटो खूब वायरल होने लगी। उन्होंने अपने सभी फैंस को अपने नए अवतार से हैरान कर दिया है। इस फोटो के कैप्शन को पढ़कर लोग और भी हैरान हो गए। जब कनिष्का ने बताया कि उन्होंने खुद से शादी कर ली है तो किसी को विश्वास नहीं हुआ।

 मुझे मर्द की जरूरत नहीं...

मुझे मर्द की जरूरत नहीं...

कनिष्का ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मैंने खुद से शादी कर ली है। मुझे खुद से प्यार है और मुझे किसी आदमी की जरूरत नहीं है। उन्होंने लिखा कि मैंने अपने आप से तभी शादी कर ली थी, जब मैंने अपने सपने पूरे किए। मैं खुद के साथ प्यार में हूं। मुझे सभी सवालों के जवाब मिल रहे हैं । मुझे किसी आदमी की जरूरत नहीं है। मैं अकले खुश हूं, अपने अकेलेपन में अपने गिटार के साथ खुश हूं।

 मेरे भीतर शिव और शक्ति

मेरे भीतर शिव और शक्ति

कनिष्का ने लिखा कि मैं मजबूत हूं, मैं खुद में ताकतवर हूं। उन्होंने लिखा कि मेरे भीतर शिव और शक्ति दोनों हैं। कनिष्का ने उन लोगों को भी चेतावनी दी, जिन्हें उनकी इस शादी परेशानी है। उन्होंने लिखा कि वो फेसबुक हैकर जिन्हें मेरे खुद से शादी करने पर परेशानी है, और जो मुझे ऐसा करने पर सजा देना चाहते हैं वो मेरे फ्रेंड्स और फैन्स से दूर रहे।

 हॉलीवुड में कर रही इंट्री

हॉलीवुड में कर रही इंट्री

कनिष्का ने टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की और अब वो जल्द ही हॉलीवुड में एंट्री करने वाली है। उन्होंने टीवी जगत को छोड़ने का फैसला किया। दरअसल हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि हॉलीवुड पर फोकस करना चाहती है। कनाडा के एक निर्देशक ने उन्हें शॉर्ट फिल्म में रोल भी दिया, जिसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

मुश्किलों में घिरी में मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, कपिल शर्मा की 'बुआ' ने दर्ज कराया केस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+