क्या ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी को बर्बाद कर दिया? साथ में मां बेटी को देख क्यों उठने लगे ऐसे सवाल
Aishwarya rai in iifa awards: ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ अबू धाबी में IFFA अवॉर्ड 2024 में शामिल हुईं। मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किये काले और गोल्डन रंग के आउटफिट में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनकी बेटी आराध्या ने काले रंग की ट्राउजर के साथ एक शानदार सफेद ब्लेज़र पहना हुआ था। वैसे तो मां बेटी ने फैंस का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मगर अचानक लोग ऐश्वर्या को खराब मां भी बताने लगे।
ऐसा शायद ही कोई मौका होता हो, जिसमें ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आऱाध्या के साथ नजर ना आती हों। आऱाध्या को अकसर अपनी मां के साथ हर मौके पर देखा जाता है। मगर कई बार फैंस इस मां बेटी की जोड़ी को देखकर तमाम तरह के सवाल भी उठाने लगते हैं। ठीक ऐसा ही इस बार भी हुआ, जब फैंस ने ऐश्वर्या पर अपनी बेटी को बर्बाद करने का इल्जाम लगा डाला।

हाल ही में अबू धाबी में मां बेटी को स्पॉट किया गया। इस दौरान हमेशा की तरह ऐश्वर्या की बेटी उनसे चिपकी हुई दिखाई दीं। ऐसे में फैंस ने एक सवाल तो हमेशा की तरह ये पूछ लिया कि क्या आराध्या और बच्चों की तरह स्कूल नहीं जाती होंगी। वहीं एक ने कहा कि ऐश्वर्या राय आऱाध्या से उनका बचपन छीनकर उन्हें बर्बाद कर रही हैं।
फैंस के इस रिएक्शन से कई सारे लोग सहमत नजर आए। कई लोगों ने माना कि वाकई ऐश्वर्या राय मां होने के नाते ये चीज तो गलत कर रही हैं। एक पत्रकार ने तो ऐश्वर्या से ये सवाल तक कर दिया कि ऐश्वर्या ने जवाब देने में देरी भी नहीं की। रिपोर्टर ने ऐश्वर्या और आराध्या के हमेशा साथ में रहने पर सवाल किया तो ऐश्वर्या राय ने उसकी बात को बीच में ही काट दिया।
मीडिया से बातचीत के दौरान ऐश्वर्या ने एक रिपोर्टर की बात बीच में ही काट दी और कहा कि वाह, वह मेरी बेटी है। वह हमेशा मेरे साथ रहती है।












Click it and Unblock the Notifications