Dia Mirza की खूबसूरती ही बनी मुसीबत, ऐश्वर्या राय से होती थी तुलना, बोलीं-'लोग चाहते थे कि मैं...'
Dia Mirza: साल 2001 में आई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' बॉक्स ऑफिस पर ज़्यादा सफल नहीं रही, लेकिन इस फिल्म से लीड एक्ट्रेस दीया मिर्ज़ा के करियर में बड़ा बदलाव आया। उनकी खूबसूरती और 2000 में जीता हुआ मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल खिताब से काफी लोकप्रियता मिली।
हाल ही में, दीया मिर्ज़ा ने खुलासा किया कि वो अपनी शुरुआती फिल्मों में अपने लुक्स को देखकर आज खुद ही अजीब महसूस करती हैं। उस दौर में उन्होंने हल्के रंग के लेंस तक पहने ताकि वह इंडस्ट्री में फिट हो सकें। एक्ट्रेस की मानें तो उनकी तुलना अक्सर ऐश्वर्या राय से की जाती थी। जो एक तरफ खुशी की बात थी लेकिन दूसरी तरफ उन पर बहुत दबाव भी था।

जूम को दिए इंटरव्यू में दीया मिर्जा ने कहा, "जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की, तो मेरी तुलना कई ब्यूटी क्वींस, खासकर ऐश्वर्या राय से की गई। 19 साल की उम्र में ये सुनकर अच्छा लगता था, लेकिन यह एक खतरनाक ट्रेंड भी था।"
एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उस दौर में सुंदरता को लेकर एक खास सोच थी और उन्होंने भी उसमें खुद को ढालने की कोशिश की। दीया मिर्जा ने कहा, "उस समय ऐसा माहौल था कि आपको गोरी त्वचा और हल्की आंखों वाला दिखना ज़रूरी समझा जाता था। लेकिन धीरे-धीरे मैंने सीखा कि आप जैसे हैं, वैसे भी खूबसूरत हो सकते हैं।"
ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai ने सलमान खान को दिया था धोखा? इस शख्स के करीब आ गई थीं एक्ट्रेस और फिर जो हुआ
दीया ने आगे बताया कि कैसे इंडस्ट्री में गोरी त्वचा को ज़्यादा महत्व दिया जाता था और वो खुद भी इस सोच का शिकार हो गई थीं। एक्ट्रेस ने कहा, "अपने करियर के शुरुआती 3-4 सालों में, मैंने सभी फिल्मों में हल्के रंग के लेंस पहने। यह बहुत अजीब था क्योंकि मैं दूसरों की सुंदरता की परिभाषा में फिट होने की कोशिश कर रही थी। ये सोचकर और भी अजीब लगता है कि एक इंटरनेशनल ब्यूटी टाइटल जीतने के बावजूद, मैं खुद को लेकर असहज महसूस कर रही थी।"
इसके अलावा, दीया ने प्राण जाए पर शान ना जाए (2003) फिल्म में अपने किरदार को लेकर भी बात की, जहां उनके किरदार को 'असुंदर' दिखाने के लिए उनकी त्वचा का रंग गहरा किया गया था। उन्होंने कहा, "वो फिल्म बहुत अलग थी। मैंने एक ऐसे किरदार को निभाया जिसे समाज खूबसूरत नहीं मानता था। इसलिए मेरी त्वचा को डार्क किया गया था और मेरी आंखों का रंग नेचुरल ब्राउन रखा गया था। बाद में, जब फिल्म में मेरे किरदार का 'बदलाव' दिखाया गया, तब मैंने हल्के ग्रे लेंस पहने और मेरी त्वचा का रंग भी बदल गया। आज उन सीन को देखकर मुझे अजीब लगता है। उस समय इतनी समझ नहीं थी कि ये सब कितना गलत था।"
ये भी पढ़ें: 'ऐश्वर्या राय आंटी हैं, उन्होंने मेरे पापा के साथ....', फेमस एक्ट्रेस ने Aishwarya की उम्र को लेकर कही ऐसी बात












Click it and Unblock the Notifications