89 की उम्र में धर्मेंद्र ने ऐसे किया योग, देखकर लोगों की फटी रह गई आंखें, एक्टर बोले- दिल जवां तो सेहत जवां

Dharmendra Yoga: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में कुछ ऐसा किया है जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं। आपको बता दें कि उन्होंने इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने लोनावला स्थित फार्महाउस में एक विशेष योग सेशन में हिस्सा लिया था।

89 की उम्र में धर्मेंद्र ने ऐसे किया योग
इस योग सेशन में धर्मेंद्र ने एक्ट्रेस एकता जैन के साथ कई तरह योगासन किए थे जिनमें अनुलोम-विलोम, प्राणायाम और अन्य श्वास नियंत्रण अभ्यास शामिल थे। ये योग सेशन स्वास्थ्य, एकाग्रता और सम्पूर्ण जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

Dharmendra Yoga

एक्ट्रेस एकता जैन के साथ धर्मेंद्र ने किया योग

इस कार्यक्रम के दौरान एकता जैन ने 89 साल के धर्मेंद्र के एनर्जी की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था- धर्मेंद्र सर में बहुत ज्यादा एनर्जी है। उन्होंने साबित कर दिया है कि उम्र महज एक संख्या है। एक्ता जैन ने कहा कि योग आज की पीढ़ी के लिए मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने का एक शक्तिशाली माध्यम बन गया है।

जीवन में अनुशासन लाने के लिए योग जरूरी

वहीं दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने भी अपने सरल जीवन में अनुशासन लाने के लिए योग की जमकर तारीफ की। उन्होंने सभी आयु वर्ग के लोगों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा- योग सभी को करना चाहिए, स्वस्थ जीवन के लिए। दिल जवां हो तो सेहत भी जवां रहती है। धर्मेंद्र के मुताबिक, योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि आत्म-संपर्क का मार्ग है।

विश्व संगीत दिवस को लेकर भी धर्मेंद्र ने कही ऐसी बात

-आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के साथ-साथ धर्मेंद्र ने विश्व संगीत दिवस पर भी अपने विचार शेयर किए है। 21 जून को ही विश्व संगीत दिवस भी मनाया जाता है। धर्मेंद्र ने कहा कि संगीत और योग दोनों ही जीवन में शांति और खुशी का माध्यम हैं और इनका अभ्यास मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

-इसी बीच अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर धर्मेंद्र का लोनावला फार्महाउस एक खास योग सेशन के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बना। इस कार्यक्रम के जरिए ये स्पष्ट हुआ कि उम्र, अनुशासन और जुनून कितनी खूबसूरती से एकसाथ रह सकते हैं, क्योंकि वह भारतीय परंपराओं जैसे योग और कला से जुड़े हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+