Dharmendra Viral Video: क्या धर्मेंद्र ने करा ली थी नसबंदी? वीडियो में शॉकिंग खुलासा, बॉबी देओल के उड़े होश
Dharmendra Viral Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और 'हीमैन' के नाम से मशहूर धर्मेंद्र इन दिनों अपनी स्वास्थ्य समस्या को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिलहाल एक्टर का इलाज उनके घर पर ही चल रहा है। डॉक्टरों की टीम हर रोज एक्टर के घर पर जाकर उनकी जांच कर रही है।
धर्मेंद्र का 8 साल पुराना क्लिप हुआ वायरल
इसी बीच सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के कुछ पुराने वीडियोज भी फिर से चर्चा में आ गए हैं। फिलहाल उनका एक 8 साल पुराना क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें धर्मेंद्र नसबंदी पर मजाकिया अंदाज में अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र की बात सुन शर्माने लगे थे बॉबी देओल
-वीडियो में देखा जा सकता है कि नसबंदी को लेकर धर्मेंद्र का बयान सुनकर उनके छोटे बेटे बॉबी देओल भी शर्म से मुस्कुराने लगे थे। दरअसल ये वीडियो साल 2017 का है जब एक्टर-निर्देशक श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'पोस्टर बॉयज' रिलीज हुई थी।
-करीब 15 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और लगभग 12 करोड़ की कमाई कर फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म में सनी देओल और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में धर्मेंद्र भी अपने दोनों बेटों की फिल्म को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे।
नसबंदी पर धर्मेंद्र ने दिया था शॉकिंग बयान
-वायरल हो रहे वीडियो में धर्मेंद्र फिल्म के विषय पर बात करते हुए कहते नजर आते हैं। वह कहते हैं- अच्छा सब्जेक्ट है, कॉमेडी है, बड़ी खूबसूरत लग रही है। मेरे बच्चे भी मुझे डिफरेंट लग रहे हैं। हीमैन की फैमिली से नसबंदी। मैंने नसबंदी नहीं की। मेरी तो नसबंदी कुदरत भी नहीं कर सकी।
-धर्मेंद्र की ये लाइन सुनते ही वहां मौजूद लोग जोर से हंस पड़े थे जबकि सनी देओल और बॉबी देओल भी मुस्कुराने लगे। बॉबी देओल तो अपने पिता की बात सुन शर्मा गए थे।
-धर्मेंद्र ने आगे मजाक जारी रखते हुए कहा था- वैसे फिल्म के लिए नसबंदी करवानी पड़ती है भाई। श्रेयस तलपड़े अच्छा बच्चा है। मुझसे मिलता रहता है। मैं तो तलपड़े से कहता हूं, यार कोई ऐसी कहानी ढूंढ जिसमें नसबंदी न हो, कुछ और बंदी हो।
'नसबंदी और शराबबंदी ये सब मुझसे मत करवाना'
धर्मेंद्र ने कहा था- नसबंदी और शराबबंदी ये सब मुझसे मत करवाना। कुछ ऐसी बंदी करो जिसकी बंदी करने से तकलीफ न हो बस बंद करके रख दो। धर्मेंद्र का ये पुराना अंदाज एक बार फिर लोगों को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर क्लिप तेजी से शेयर किया जा रहा है।
देओल परिवार ने धर्मेंद्र को लेकर किया ये बड़ा फैसला
-आपको बता दें कि धर्मेंद्र के परिवार की तरफ से ये फैसला लिया गया है कि एक्टर का 90वां जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धर्मेंद्र के दोनों बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल, अपने पापा के जन्मदिन के सेलिब्रेशन को लेकर प्लानिंग में जुट गए हैं। दोनों भाइयों ने अभी से सारी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
-जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र आगामी 8 दिसंबर 2025 को 90 साल के हो जाएंगे। ऐसे में परिवार ने एक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट करने का फैसला लिया है। देओल परिवार के एक सूत्र ने दावा किया है कि अगर ईश्वर की इच्छा हुई तो धर्मेंद्र की फैमिली आगामी 8 दिसंबर को उनका जन्मदिन मनाएगी। इस खास दिन पर धर्मेंद्र और उनकी बेटी ईशा देओल का जन्मदिन एकसाथ मनाया जाएगा।
-आपको बता दें कि धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल का गत 2 नवंबर को बर्थडे था लेकिन पिता की तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने तब अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं किया था। वह अपने पिता के ठीक होने का इंतजार कर रही थीं। ऐसे में पिता और बेटी का जन्मदिन एकसाथ मनाए जाने की बात सामने आ रही है।
हेमा मालिनी ने पति को लेकर कही ऐसी बात
वहीं धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने भी एक्टर के जन्मदिन मनाने को लेकर देओल परिवार का साथ दिया है। उन्होंने भी घोषणा की है कि वह इस जश्न में देओल परिवार के साथ होंगी और अपने पति का 90वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications