आलिया भट्ट के साथ धर्मेंद्र ने शेयर की ऐसी तस्वीर, बेटे सनी देओल ने भी कर दिया ऐसा कमेंट

Dharmendra and Alia Bhatt: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में धर्मेंद्र अपने पोते करण देओल की शादी में अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ नजर आए थे। उन्होंने अपने बेटे सनी देओल के साथ जमकर डांस किया था। शादी की तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल हुए थे। इसके बाद धर्मेंद्र अपने बड़े बेटे सनी देओल के साथ उनकी नई गाड़ी के साथ पोज देते भी नजर आए थे। इसी बीच धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह आलिया भट्ट के साथ नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट के साथ अपनी इस फोटो को शेयर करने के साथ ही धर्मेंद्र ने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वारल हो रहा है।

dharmendra

इस फिल्म में नजर आएंगे धर्मेंद्र
आपको बता दें कि 87 साल के धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में वह वेब सीरीज 'ताज: डिवाइ़डेट बाय ब्लड' में नजर आए थे। अब वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ रणीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन और शबाना आजमी भी नजर आएंगी।

धर्मेंद्र ने शेयर की आलिया के साथ फोटो
धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट के साथ फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ही बहुत प्यारे लग रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा है- दोस्तों, प्यारी आलिया मुझे मेरे अतीत की कुछ रोमांटिक झलक दिखा रही है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी।

बेटे सनी देओल ने किया ऐसा कमेंट
आपको बता दें कि धर्मेंद्र की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' आगामी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच फिल्म का पहला पोस्टर और टीजर रिलीज हो चुका है। अब लोग इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। वहीं धर्मेंद्र के इस पोस्ट पर बेटे सनी देओल ने भी कमेंट किया है। सनी ने इस फोटो पर 4 रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। वहीं मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमिश चक्रवर्ती ने भी लिखा है- लव यू धरम अंकल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+