'सब पागल हो रहे हैं बेटा, तुम तो.....' एनिमल में बेटे बॉबी देओल का खूंखार लुक देख धर्मेंद्र ने कही ऐसी बात
Bobby Deol and Dharmendra: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल ने दमदार एक्टिंग की है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों की मानें तो भले ही बॉबी देओल की स्क्रीन टाइमिंग कम है लेकिन उन्होंने कम समय में कमाल कर दिखाया है। मूवी में बॉबी देओल के खूंखार लुक ने भी अपना जादू चलाया है। बॉबी देओल ने हाल ही में फिल्म में अपने रोल को लेकर अपने पिता और हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का रिएक्शन भी शेयर किया है।
'एनिमल' में बॉबी देओल का खूंखार लुक
फिल्म 'एनिमल' में बॉबी देओल के खूंखार किरदार से हर कोई प्रभावित हुआ है। जहां दर्शक बॉबी देओल के इस नए स्टाइल, लुक और परफॉर्मेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं वहीं एक्टर के पिता धर्मेंद्र ने भी अपने बेटे के बारे में ये बड़ी बात कही है। धर्मेंद्र ने बताया है कि उन्हें अपने बेटे बॉबी देओल की ये फिल्म कैसी लगी और उनका रोल देखकर उन्हें क्या लगा।

बॉबी देओल के पिता धर्मेंद्र का रिएक्शन
फिल्मीबीट को दिए एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने अपनी फिल्म 'एनिमल' में अपने रोल को लेकर दर्शकों और अपने पिता धर्मेंद्र के रिएक्शन के बारे में खुलकर बात की। बॉबी देओल ने कहा- मेरे पिता एक महान इंसान हैं और अगर उनके जैसा कोई मेरे बारे में ऐसा कहता है, तो ये मुझे अब तक मिली सबसे अच्छी तारीफ है। मैं सिर्फ अपने पिता से प्यार करता हूं।
धर्मेंद्र ने कहा- सब पागल हो रहे हैं बेटा
बॉबी देओल ने कहा- मैं जब घर आया तो वह अपने फोन पर इंस्टाग्राम और यूट्यूब देख रहे थे और उन्होंने मुझसे कहा- सब पागल हो रहे हैं तेरे बारे में। तब मैंने उनसे कहा- हांजी पापा, मैं आपका बेटा हूं, लोग पागल तो होंगे ही। उन्हें मुझ पर बहुत गर्व है और वह मेरे रोल से बहुत खुश हैं।
बॉबी देओल की मां ने कही थी ये बात
कुछ दिनों पहले ही बॉबी देओल ने बताया था कि फिल्म में उनका डेथ सीन देखकर उनकी मां प्रकाश कौर ने उनसे कहा था ऐसी फिल्में मत किया कर मुझसे ऐसा देखा नहीं जाता है। इस पर बॉबी देओल ने अपनी मां को समझाया था कि वो फिल्म का सीन है और उन्हें असल जिंदगी में कुछ नहीं हुआ है। वो उनके सामने बिल्कुल ठीक खड़े हैं। बॉबी देओल ने उस समय बताया था- एनिमल में मेरी परफॉर्मेंस देखकर मां बहुत खुश हैं। मां ने कहा है कि उनकी सारी सहेलियां मुझसे मिलना चाहती हैं।
'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'एनिमल' गत 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं और इसने भारत में 450 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म करीब 750 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications