हेमा मालिनी से दूसरी शादी करने वाले धर्मेंद्र के दामाद और बहुओं का नहीं है फिल्मों से कोई नाता, जानिए क्यों?

Karan Deol Wedding: वयोवृद्ध अभिनेता धर्मेंद्र और सुपरस्टार सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य से शादी करने वाले हैं।

 Dharmendra Family Tree:

Dharmendra Family Tree: बॉलीवुड के Heman और वयोवृद्ध अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों अपने पोते करण देओल की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। सुपरस्टार सनी देओल के बेटे करण देओल 16 जून को द्रिशा आचार्य से शादी करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों ने इसी साल धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के जन्मदिन पर सगाई की थी।

देओल परिवार ने नहीं दिया कोई बयान

हालांकि इस बारे में देओल परिवार की ओर से अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस वक्त धर्मेंद्र के मुंबई वाले घर पर करण की शादी की तैयारियां बहुत जोर-शोर से हो रही हैं।

बिमल रॉय की परपोती हैं द्रिशा आचार्य

आपको बता दें कि द्रिशा आचार्य प्रख्यात निर्देशक बिमल रॉय की परपोती हैं। अब इसे आप संयोग कहिए या फिर कुछ और कि बिमल रॉय की आखिरी फिल्म 'बंदिनी' में धर्मेंद्र ने ही नूतन के साथ काम किया था। ये फिल्म क्लासिक सिनेमा में से एक है और आज उनका पोता बिमल रॉय की परपोती से शादी करने जा रहा है।

नेशनल प्रोग्राम मैनेजर हैं दिशा

आपको बता दें कि दिशा अपनी मम्मी चीनू आचार्य की कंपनी में नेशनल प्रोग्राम मैनेजर हैं। वो दुबई में ही पली बढ़ी हैं क्योंकि उनके मम्मी-पापा सुमित आचार्य और चीनू आचार्य दुबई में ही रहते हैं और चीनू की कंपनी भी वहीं हैं।

नॉन फिल्मी बैकग्राउंड और लाइमलाइट से दूर

अब शादी के बाद दिशा कहां रहेंगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन यहां आपको बता दें कि बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमामालिनी से इस्लाम अपना कर दूसरी शादी करने वाले धर्मेंद्र के सभी दामाद और बहुओं का फिल्मों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं हैं और ना ही वो लाइमलाइट में भी रहते हैं। देओल परिवार हमेशा अपनी फैमिली को मीडिया से दूर रखता आया जिसकी वजह आज तक उनलोगों ने साफ नहीं की है।

प्रकाश कौर से हुई थी एक्टर धर्मेंद्र की पहली शादी

मालूम हो कि धर्मेंद्र की पहली शादी 19 वर्ष की अवस्था में 1954 में प्रकाश कौर से हुई थी। इस शादी से उन्हें चार बच्चे (दो बेटे और दो बेटियां) हैं। जिस वक्त धर्मेंद्र की शादी प्रकाश कौर से हुई थी, तब वो फिल्मों के बड़े एक्टर नहीं थे।

धर्मेंद्र ने साउथ इंडियन हेमा से दूसरी शादी की

लेकिन साल 1960 में फिल्मों में कदम रखने के बाद धर्मेंद्र की लाइफ एकदम से चेंज हो गई। वो सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे थे और इसी सफर में उनकी मुलाकात बेइंतहा खूबसूरत अभिनेत्री हेमा मालिनी से हुई, जिनसे धर्मेंद्र को मोहब्बत हो गई और साल 1980 में धर्मेंद्र ने साउथ इंडियन हेमा से शादी कर ली।

ड्रीमगर्ल से शादी करने के लिए धर्मेंद्र ने अपनाया इस्लाम

हालांकि उन्होंने इस शादी के लिए प्रकाश कौर को छोड़ा नहीं बल्कि इस्लाम अपनाकर हेमा से सेकंड मैरिज की और अपने बच्चों की जिम्मेदारी पूरी तरह से उठाई। हालांकि उनके दोनों बेटों सन्नी देओल और बॉबी देओल ने तो बॉलीवुड में काफी अच्छा काम किया लेकिन धर्मेंद्र की पहली शादी से हुई बेटियां अजीता-विजेता ने ना तो फिल्मों में काम किया और ना ही वो किसी फिल्मी इवेंट में दिखाई पड़ती हैं और इसी कारण उनके बारे में किसी को ज्यादा कुछ पता नहीं है।

बेटियां अजीता-विजेता रहती हैं लाइमलाइट से दूर

धर्मेंद्र की बड़ी बेटी विजेता की शादी 'राजकमल होल्डिंग्स एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड' के डायरेक्टर बिजनेसमैन विवेक गिल से हुई है और ये दिल्ली में रहती हैं। इनके नाम पर देओल परिवार का प्रोडक्शन हाउस 'विजेता प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड' है। तो वहीं धर्मेंद्र की दूसरी बेटी अजीता ने डेंटिस्ट किरण चौधरी से शादी की थी। वो एक साइकोलॉजी टीचर हैं और उनकी दो बेटियां हैं, जो कि अपने पापा की तरह ही डेटिंस्ट हैं। अजीता यूएस में रहती हैं।

सनी देओल की पत्नी पूजा भी नहीं दिखती हैं फिल्मी इवेंट में

अब बात करते हैं सनी देओल की पत्नी की,जो कि हमेशा लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वो भी बिजनेस फैमिली से आती हैं। सनी देओल और पूजा की शादी साल 1984 में लंदन में हुई थी,इस शादी से दोनों को दो बेटे करण देओल और राजवीर देओल हैं। करम को तो आप बतौर एक्टर देख चुके हैं लेकिन राजवीर अभी पढ़ाई कर रहे हैं। करण देओल ने अपने पापा के निर्देशन में बनी फिल्म 'पल पल दिल के पास'से डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। फिलहाल वो जल्द फिल्म 'देखो जरा' में दिखाई देंगे।

बॉबी देओल की पत्नी तान्या हैं बिजनेस घराने से

तो वहीं अब बात करते हैं धर्मेंद्र के छोटे बेटे और एक्टर बॉबी देओल की, जिनकी पत्नी तान्या देओल भी फिल्मी बैकग्राउंड की नहीं हैं। तान्या खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। वो खुद एक बिजनेसवूमन हैं। उनके पापा देवेंद्र आहूजा 20th सेंचुरी फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के एमडी थे लेकिन साल 2010 में उनका निधन हो गया था। बॉबी और तान्या को शादी से दो बेटे आर्यमान और धरम हैं।

ईशा और अहाना की भी हुई है बिजनेसमैन फैमिली में शादी

अब बात करते हैं धर्मेंद्र और हेमा की बेटियों ईशा और अहाना देओल की। ईशा देओल ने तो फिल्मी दुनिया में हाथ आजमाया था लेकिन उन्हें आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिली थी। इसलिए उन्होंने जल्दी ही सिनेमा को टाटा कर दिया। उनकी शादी मशहूर बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ हुई है, वो देश के मशहूर हीरा व्यापारी हैं । इस शादी से दोनों को दो बेटियां हैं तो वहीं छोटी बेटी अहाना देओल की भी शादी दिल्ली के बिजनेसमैन वैभव वोहरा से हुई हैं। इस कपल को भी शादी से जुड़वा बच्चियां हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+