Animal में बॉबी देओल को शर्टलेस देख आया पिता धर्मेंद्र का रिएक्शन, वीडियो शेयर कर लिखा, 'मेरा मासूम बेटा'
फिल्म एनिमल में अभिनेता बॉबी देओल का शर्टलेस लुक काफी चर्चा में है। जिस पर उनके पिता धर्मेंद्र ने अपना रिएक्शन दिया।
Bobby Deol Shirtless Look: अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का टीजर रिलीज हो गया है। लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। टीजर में बॉबी देओल का शर्टलेस लुक काफी चर्चा में है। एक्टर का यह अंदाज देख हर कोई उनका दीवाना हो गया। अब इस पर बॉबी देओल के पिता धर्मेंद्र ने अपना रिएक्शन दिया है।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने फिल्म एनिमल का टीजर अपने ऑफिशियल ट्विटर पर शेयर किया है। एक्टर ने केवल अपने बेटे का शर्टलेस वाले पार्ट का वीडियो काटकर पोस्ट किया। लेकिन उन्होंने कैप्शन पर कुछ ऐसा लिख दिया जिसकी वजह से कमेंट्स की बाढ़ आनी शुरू हो गई। आइए जानते हैं कि आखिर धर्मेंद्र ने ऐसा क्या लिख दिया।

धर्मेंद्र ने जो वीडियो शेयर किया उसमें उनके छोटे बेटे बॉबी देओल शर्टलेस नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन पर लिखा, 'एनिमल में मेरा मासूम बेटा'। इसके अलावा वीडियो में लिखा था कि, 'सुनो तुम सब लोग 1 दिसंबर को थिएटर में आना वरना....'। अब धर्मेंद्र की इस वीडियो पर लगातार फैंस कमेंट कर अपने रिएक्शन देने लगे।
धर्मेंद्र की वीडियो पर लोग कमेंट कर मजाक उड़ाने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'अरे पाजी इतना भी मासूम नहीं है'। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हां हमने आपको भी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा था किस करते हुए।' हालांकि कुछ फैंस ने बॉबी देओल के शर्टलेस लुक की जमकर तारीफ की।
My innocent son in Animal…….. pic.twitter.com/aCNCuI6hTc
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) October 2, 2023
बता दें कि, रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म एनिमल का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ था। जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया। फिल्म में एक्टर के साथ पहली बार रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications