Dharmendra Funeral: हेमा मालिनी के इश्क में बन गए थे मुसलमान! किस रीति-रिवाज से हुई धर्मेंद्र की अंतिम क्रिया?
Dharmendra Funeral: बॉलीवुड के 'ही-मैन' कहे जाने वाले लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के बाद आखिरकार उनकी मौत हो गई है।
लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 89 साल के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। एक्टर धर्मेंद्र की हालत पिछले कुछ दिनों से काफी नाजुक बनी हुई थी। उन्हें सांस फूलने की शिकायत के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सांस की दिक्कत के चलते अस्पताल में थे भर्ती
-अब खबर है कि आज यानी 24 नवंबर 2025 (सोमवार) को एक्टर धर्मेंद्र का उनके घर पर ही निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार गत 10 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र की तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई थी। उन्हें आईसीयू से वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। धर्मेंद्र के परिवार वालों के अलावा कई बड़े सेलेब्स जैसे शाहरुख खान सलमान खान, लिजेंड्री एक्टर से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
-इसके बाद धर्मेंद्र के परिवार ने कहा था कि एक्टर की हालत में सुधार हो रहा है और ऐसे में उन्हें घर ले आया गया था। डॉक्टरों की टीम घर पर ही उनकी जांच कर रही थी।
जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं धर्मेंद्र
परिवार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र धीरे-धीरे रिकवर कर रहे थे। ऐसे में उनके 90वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन की बातें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। आपको बता दें कि धर्मेंद्र जल्द ही बड़े पर्दे पर भी नजर आने वाले हैं।
धर्मेंद्र को फेफड़ों में परेशानी हो रही थी
अस्पताल की तरफ से बताया गया था कि जब धर्मेंद्र हॉस्पिटल पहुंचे थे तो उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। हालांकि उम्र अधिक होने पर ऐसा होना सामान्य है। डॉक्टरों की तरफ से बताया गया है कि धर्मेंद्र को फेफड़ों में परेशानी हो रही थी। ऐसे में उन्हें पिछले कुछ समय से सांस लेने में दिक्कत भी हो रही थी। इसी बीमारी के चलते आखिरकार एक्टर की मौत हो गई।
पंजाबी जाट परिवार से है धर्मेंद्र का ताल्लुक
-धर्मेंद्र का जन्म एक पंजाबी जाट परिवार में हुआ था। उनका परिवार आर्य समाज से जुड़ा हुआ था, जो एक हिंदू सुधारवादी आंदोलन है। धर्मेंद्र जन्म से हिंदू और जाट जाति से हैं। ऐसे में धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार हिंदू नियमों के अनुसार होना चाहिए।
-हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन किया था और उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया था, तो उनका अंतिम संस्कार इस्लामिक तौर तरीकों से होना चाहिए।
कैसे होगा धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार और कौन देगा मुखाग्नि?
-पंजाबी जाट परिवार में जन्म होने के चलते धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों से होना चाहिए। हालांकि कई लोगों का कहना है कि हेमा मालिनी से दूसरी शादी करने के लिए एक्टर ने इस्लाम कबूल किया था तो उन्हें दफन किया जाना चाहिए।
-आपको बता दे कि धर्मेंद्र ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि भले ही उन्होंने अपनी लेडी लव हेमा मालिनी से शादी के लिए इस्लाम कबूलो हो लेकिन वह दिल और दिमाग से हिंदू ही हैं और इसी धर्म को मानते हैं। ऐसे में हिंदू रीति-रिवाजों से उनका अंतिम संस्कार होगा। वहीं धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल ही अपने पिता को मुखाग्नि देंगे।
-इसी बीच बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां श्मशान घाट पर पहुंचने लगी हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर अभिशेक बच्चन, आमिर खान, हेमा मालिनी और एक्टर की बेटी ईशा देओल भी अंतिम संस्कार के लिए पहुंच चुकी हैं।
हेमा मालिनी से शादी के लिए अपनाया था इस्लाम
-साल 1980 में धर्मेंद्र ने बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी से शादी की थी। उस वक्त धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर थीं। हिंदू विवाह अधिनियम के तहत बिना तलाक के दूसरी शादी कानूनी रूप से संभव नहीं थी इसलिए धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म अपनाया ताकि वह हेमा मालिनी से विवाह कर सकें।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्म परिवर्तन के दौरान धर्मेंद्र ने अपना नाम बदलकर दिलावर खान रख लिया था। हालांकि ये कदम उन्होंने कानूनी और सामाजिक औपचारिकताओं से बचने के लिए उठाया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्म परिवर्तन के दौरान धर्मेंद्र ने अपना नाम बदलकर दिलावर खान रख लिया था। हालांकि ये कदम उन्होंने कानूनी और सामाजिक औपचारिकताओं से बचने के लिए उठाया था।
धर्मेंद्र का फिल्मी सफर
-आपको बता दें कि धर्मेंद्र को कुछ समय पहले ही फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। अब वह निर्देशक श्रीराम राघवन की अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के पिता का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म आगामी 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-इसके अलावा धर्मेंद्र की पारिवारिक फिल्म 'अपने 2' भी पाइपलाइन में है जिसमें वह अपने रियल लाइफ बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और पोते करण देओल दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications