'धर्मेंद्र के पास जाने दो', रोती-बिलखती महिला फैन श्‍मशान घाट पर ये क्या करने लगी? वायरल हुआ Video

Dharmendra Female Fan: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का गत 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत की खबर ने पूरे फिल्म उद्योग और उनके करोड़ों फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है।

24 नवंबर 2025 को हुआ धर्मेंद्र का निधन
24 नवंबर 2025 की दोपहर को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया था, जहां बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे थे।

Dharmendra Female Fan

घर पर अचानक बिगड़ गई थी धर्मेंद्र की तबीयत

धर्मेंद्र के निधन की जानकारी तब सामने आई जब सोमवार सुबह उनके आवास के बाहर एक एम्बुलेंस दिखाई दी थी। कुछ ही देर में दुखद खबर पूरे सोशल मीडिया और मीडिया संस्थानों में फैल गई।

अंतिम संस्कार पर रोती हुई महिला फैन का वीडियो वायरल

-सोशल मीडिया पर एक मार्मिक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें धर्मेंद्र की एक महिला फैन श्मशान घाट के बाहर टूटकर रोते हुए नजर आ रही है।

-वीडियो में वह पुलिसकर्मी से अंतिम संस्कार में शामिल होने की गुहार लगाते हुए कहती है- मेरे को अंदर जाने दो। इसके बाद वह नोटों का एक गुच्छा दिखाकर कहती है- मुझे चिता पर पैसे चढ़ाने हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से पुलिस ने उसे अंदर नहीं जाने दिया।

-वहीं बगल में खड़ी एक अन्य महिला भी रोते हुए नजर आती है। ये दृश्य साफ दिखाता है कि धर्मेंद्र सिर्फ एक स्टार नहीं बल्कि ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें लोग दिल से प्यार करते थे।

फैंस पर टूटा गम का पहाड़

एक अन्य फैन का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह धर्मेंद्र के आइकॉनिक गेटअप में खड़ा दिखाई दे रहा है। उसने कहा कि अभिनेता के जाने का दर्द सिर्फ परिवार को नहीं बल्कि उन सभी लोगों को है जिन्होंने उन्हें पर्दे पर जीते हुए देखा था। फैन ने कहा- धरम जी दिलदार इंसान थे। बड़े दिलवाले।

तेजी से किए गए अंतिम संस्कार पर उठे सवाल

-धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे थे। इनमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, सलीम खान, और कई अन्य कलाकार नाम शामिल रहे।

-हालांकि, कार्यक्रम जिस तेजी से पूरा किया गया, उसने कई फैंस को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस पर सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने लिखा है- जितनी जल्दी इस परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया, ऐसा लग रहा है बस इसी का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, परिवार की ओर से इस पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

फैंस अंतिम दर्शन नहीं कर पाए

जहां हजारों फैंस अपने प्रिय स्टार की एक झलक पाने को तरस गए, वहीं धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने पहुंचे कई बॉलीवुड स्टार्स श्मशान घाट पर नजर आए थे।

धर्मेंद्र के निधन से एक युग का हुआ अंत

धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड ने अपना "ही-मैन" और भारतीय सिनेमा ने अपनी सबसे चमकदार हस्तियों में से एक को खो दिया। फैंस के चेहरों पर बहते आंसू और सोशल मीडिया पर उमड़ा स्नेह इस बात का सबूत है कि धर्मेंद्र सिर्फ पर्दे के सुपरस्टार नहीं थे, वह भारतीय दिलों की धड़कन थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+