बेटी ईशा देओल का टूटा घर, तो डांस करते हुए नजर आए पिता धर्मेंद्र, वायरल हो रहा वीडियो
Dharmendra Dance Video: हाल ही में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल का तलाक हुआ। भरत तख्तानी से शादी के 12 साल बाद वह अलग हो गईं और अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई में शिफ्ट हो चुकी हैं। एक तरफ जहां बेटी का घर टूट गया तो वहीं धर्मेंद्र अपनी नातिन की शादी में एंजॉय करते हुए नजर आए।
धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की बड़ी बेटी अजीता देओल की बेटी निकिता चौधरी की शादी हुई। उन्होंने राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे लिए। इस शादी में पूरा देओल परिवार शामिल हुआ था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

अब इस बीच धर्मेद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने हाथ में ड्रिंक का गिलास पकड़ा हुआ है और सीट पर बैठकर वह डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन पर लिखा, 'मेरी नातिन की शादी के खास मौके पर....।' हालांकि वह अब इस वीडियो की वजह से लगातार ट्रोल हो रहे हैं।
धर्मेंद्र की इस वीडियो पर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कमेंट कर लिखा, वाह पाजी। वहीं उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने हार्ट इमोजी पोस्ट किया। हालांकि नेटिजेन्स बाज नहीं आए और उन्होंने धर्मेंद्र को ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, एक तरफ ईशा का तलाक हुआ है और यहां पिता डांस कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'ईशा का घर टूटने की खुशी मना रहे हैं।'
बता दें कि, पिछले साल ईशा देओल अपने पति का घर छोड़कर मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। जिसके बाद कपल के तलाक की खबरें चर्चा में आ गई थीं। अब हाल ही में खुद ईशा और भरत ने इस बात की पुष्टि की है कि वह अलग हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस तलाक के जिम्मेदार भरत हैं क्योंकि उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। वहीं कहा ये भी जा रहा है कि भरत ईशा को दूसरे बच्चे के बाद टाइम नहीं दे रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications